मुख्य बातें

गुरुग्राम में युवक को छत से फेंकने वाली भाभी गिरफ्तार: शराब पीते समय हुआ था विवाद, इलाज के दौरान हुई थी मौत – gurugram News

गुरुग्राम में युवक को छत से फेंकने वाली भाभी गिरफ्तार:  शराब पीते समय हुआ था विवाद, इलाज के दौरान हुई थी मौत – gurugram News


गुरुग्राम पुलिस ने रोहित की मौत के मामले को सुलझा लिया है। शराब पीते समय विवाद के बाद भाभी ने रोहित को छत से धक्का दिया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी भाभी बबली ने अपना जुर्म कबूल किया और पुलिस ने रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

.

मेवात का रहने वाला रोहित ढोल बजाने और रिक्शा चलाने का काम करता था। वह गुरुग्राम सेक्टर-12 के व्यापार सदन में रहता था। 24 नंवबर की रात वह पैसे देने अपने दोस्त राहुल के घर आया था। जहां उसकी मुलाकात राहुल की सास बबली से हुई।

देवर को छत से धक्का देने की आरोपी भाभी पुलिस टीम के साथ।

रिश्ते में रोहित की भाभी बबली

रोहित बबली का मौसेरा देवर था। दोस्त को पैसे देने के बाद रोहित बबली के साथ छत पर बैठकर शराब पीने लगा। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ और आक्रोश में आकर बबली ने रोहित को छत से धक्का दे दिया।

अस्पताल में हुई थी मौत

छत से गिरने से गंभीर रूप से घायल रोहित को बबली के दामाद राहुल और बेटी पिंकी घायल अवस्था में रोहित को उसके घर छोड़ आए। दर्द बढ़ने पर 27 नवंबर को रोहित अस्पताल पहुंचा। जिसके बाद मामले में पुलिस की एंट्री हुई। डाक्टरों ने रोहित को अनफिट बताकर पुलिस को वापस भेजा दिया।

राहुल और पिंकी पर जताया था शव

अस्पताल में मामूली होश आने पर रोहित ने चोटों के लिए अपने दोस्त राहुल और उसकी पत्नी पिंकी पर शक जताया था। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो इस पूरे मामले के पीछे बबली का हाथ मिला। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अस्पताल में उपचार के दौरान दिसंबर माह की शुरुआत में रोहित की मौत हो गई। बबली गुरुग्राम में घरों में साफ सफाई का काम करती है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *