मुख्य बातें

गिरिडीह में दवा दुकान संचालक के घर लूट: दंपती को बंधक बनाकर नगदी-जेवरात लूटे, दवा लेने के बहाने पहुंचे थे अपराधी – Giridih News

गिरिडीह में दवा दुकान संचालक के घर लूट:  दंपती को बंधक बनाकर नगदी-जेवरात लूटे, दवा लेने के बहाने पहुंचे थे अपराधी – Giridih News


गिरिडीह के जमुआ थाना क्षेत्र स्थित द्वारपहरी गांव में गुरुवार सुबह तीन अपराधियों ने एक दवा दुकान संचालक के घर में घुसकर लूटपाट की। अपराधियों ने मेडिकल स्टोर संचालक और उनकी पत्नी को हथियार के बल पर बंधक बनाया और नगदी व लाखों के जेवरात लूट लिए।

.

पीड़ित हरिन्द्र प्रसाद ने बताया कि घर के आगे ही उनकी दवा दुकान है। जब वो सुबह नींद से जागे, तभी तीन अपराधी दवा लेने के बहाने उनके घर पहुंचे। दरवाजा खुलते ही अपराधियों ने उन्हें रिवॉल्वर सटा दिया और पति-पत्नी को एक कमरे में बंद कर दिया।

अपराधी अलमारी सहित अन्य सामान खंगाले और नगदी व लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए।

जाते समय अपराधियों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया

लगभग 35 मिनट तक अपराधियों ने घर की तलाशी ली। उन्होंने अलमारी सहित अन्य सामान खंगाले और नगदी व लाखों के जेवरात लेकर फरार हो गए। जाते समय अपराधियों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। लूटपाट के दौरान हुई धक्का-मुक्की में हरिन्द्र प्रसाद के हाथ में चोट भी लगी है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में दवा दुकान संचालक के घर पहुंचे। जमुआ थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। जमुआ इंस्पेक्टर-सह-थाना प्रभारी प्रदीप कुमार दास ने बताया कि दवा दुकान संचालक के घर मे वारदात में तीन अपराधियों के शामिल होने की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि लगभग 3 लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है।

प्रदीप दास ने आगे बताया कि अपराधियों की पहचान के लिए एक विशेष टीम गठित की गई है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *