मुख्य बातें

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़: दो युवक गिरफ्तार, 43 पुड़िया ब्राउन शुगर और चोरी की बाइक बरामद – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़:  दो युवक गिरफ्तार, 43 पुड़िया ब्राउन शुगर और चोरी की बाइक बरामद – Jamshedpur (East Singhbhum) News

जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए दो युवकों को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत मिली गुप्त सूचना पर आधारित थी।

.

डीएसपी हेडक्वार्टर-1 भोला प्रसाद ने सोमवार को मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को बारीडीह वर्क्स फ्लैट और आसपास के इलाकों में अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

दो युवक अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे

छापेमारी के दौरान, पुलिस वाहन को देखते ही दो युवक अपनी बाइक छोड़कर भागने लगे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान टिंकू लाल साहू उर्फ टिंकू लाल (25), निवासी बागुनहातु रोड नंबर-05, और संतोष बागती उर्फ तेल (19), निवासी बागुनहातु डी-ब्लॉक रोड नंबर-07, थाना सिदगोड़ा के रूप में हुई।

30 नवंबर को बजरंग चौक से चोरी की गई थी बाइक

तलाशी लेने पर, टिंकू लाल साहू के पास से 23 पुड़िया ब्राउन शुगर (3.33 ग्राम) और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। वहीं, संतोष बागती के पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर (1.53 ग्राम), एक रेडमी मोबाइल फोन और बैंक ऑफ बड़ौदा का एटीएम कार्ड जब्त किया गया। कुल मिलाकर, दोनों आरोपियों के पास से 43 पुड़िया ब्राउन शुगर, जिसका वजन 4.86 ग्राम था, बरामद की गई।

मौके से एक काले रंग की बाइक भी जब्त की गई। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि यह मोटरसाइकिल 30 नवंबर 2025 को बजरंग चौक से चोरी की गई थी। इस संबंध में सिदगोड़ा थाना में कांड संख्या 174/2025 पहले से दर्ज है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी टिंकू लाल साहू पहले भी एनडीपीएस एक्ट और चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। बरामद सभी सामानों को विधिवत जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *