मुख्य बातें

IAS बोले- बिना अधिकारी कैंप चल रहा, समाधान कैसे होगा?: भाजपा नेता ने कहा- यहां जिसकी सिफारिश हो या पैसा दे, उसका काम होता है – Barmer News

IAS बोले- बिना अधिकारी कैंप चल रहा, समाधान कैसे होगा?:  भाजपा नेता ने कहा- यहां जिसकी सिफारिश हो या पैसा दे, उसका काम होता है – Barmer News


बाड़मेर में प्रभारी सचिव शुक्रवार को नगर परिषद में लगे कैंप का निरीक्षण करने पहुंचे। वहां आयुक्त श्रवण सिंह राजावत और प्रशासक राजेंद्र सिंह चांदावत नहीं मिलने पर सेक्रेटरी सुबीर कुमार ने नगर परिषद के अधिशाषी अभियंता(एक्सईएन) को फटकार लगा दी।

.

उन्होंने कहा- बिना आयुक्त कैंप चल रहा है। ऐसा कौनसा बुखार हो गया कि नहीं आ रहा है। इसके बाद भाजपा नेता ने नगर परिषद के कर्मचारियों और जिला कलेक्टर टीना डाबी पर गंभीर आरोप लगाए।

भाजपा नेता (पूर्व पार्षद प्रत्याशी) राकेश कुलदीप ने कहा- यहां पर कार्मिक जिसकी सिफारिश होती या पैसा देते है, उसी का काम करते है। इसके अलावा नहीं होता है।

हालांकि 5 मिनट में ही कलेक्टर टीना डाबी कैंप में पहुंची और आरोपों को गलत बताया।

जिला प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने शुक्रवार को नगर परिषद में आयोजित शहरी समस्या समाधान शिविर में शाम करीब 5 बजे निरीक्षण करने पहुंचे थे। तब कैंप में आयुक्त, प्रशासक नहीं मिले। सेक्रेटरी ने अधिशाषी अभियंता सूर्य प्रकाश संचेती से पूछा- कब से कैंप चल रहा हैं।

प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा- डीएलपी (डिफेक्ट लेवललिटी पीरियड) सड़कों को लेकर इश्यू आए है उसको लेकर जिला कलेक्टर कोआर्डिनेशन कमेटी की मीटिंग पीडब्लूडी, आरयूडीपी और नगर परिषद के साथ करेंगे।

इन विभागों के सक्षम लोग है इकट्‌ठा होकर शहर में जो व्यवस्था है। जहां-जहां रोड टूटे फूटे पड़े हुए है। उनकी मरम्मत के लिए भी समन्वित प्रयास किया जाएगा।

एसई ने बताया है कि पानी की समस्या का शीघ्र ही समाधान हो जाएगा। पट्‌टों के इश्यू को लेकर लोगों ने अपनी समस्या रखी है। कुछ समस्या महत्वपूर्ण थी। उसको निगरानी में रखा गया है। सरकारी भूमि पर पट्‌टे जारी करने के मामले महत्वपूर्ण इश्यू है, उसके लिए सरकार से निवदेन करेंगे।

जिला प्रभारी सचिव सुबीर कुमार ने शिविर का निरीक्षण किया।

शाम करीब 5 बजे सेक्रेटरी जैसे ही कैंप पहुंचे तो उन्होंने एक्सईएन को फटकार लगाते हुए कहा कि बिना अधिकारी के कैंप चल रहा है। लोगों की समस्याओं का समाधान करने वाला कोई नहीं है।

पढ़िए- सेक्रेटरी, भाजपा नेता और कलेक्टर के बीच हुई बातचीत

सेक्रेटरी- कल कैंप था क्या?

एक्सईएन- कल भी था, तीन दिनों से कैंप चल रहा है। आज चौथा दिन था।

सेक्रेटरी- यहां पर कोई नहीं है, बिना आयुक्त के कैंप चल रहा है। ऐसा कौनसा बुखार हो गया कि नहीं आ रहा है। तुम यहां पर क्या हो?

एक्सईएन- एक्जीक्यूटिव इंजीनियर हूं।

सेक्रेटरी- एडीएम साहब कहां है?

एक्सईएन- फोन करता हूं।

सेक्रेटरी- समस्या का समाधान करने वाला कोई अधिकारी नहीं है?

तभी वहां पर खड़े व्यक्ति ने कहा कि यहां पर सुनने वाला कोई नहीं है। पिछली बार सड़कें बताई थी। उसमें आज दिन तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ है। एक कर्मचारी को चार-चार पांच-पांच काम दे दिए।

इसी दौरान कलेक्टर टीना डाबी कैंप में पहुंचती हैं।

कैप में बिना आयुक्त और प्रशासन के कैंप चल रहा था। इस पर अधिशाषी अभियंता से पूछा कि बिना आयुक्त कैप चल रहा है। समाधान कैसे होगा।

कैप में बिना आयुक्त और प्रशासन के कैंप चल रहा था। इस पर अधिशाषी अभियंता से पूछा कि बिना आयुक्त कैप चल रहा है। समाधान कैसे होगा।

सेक्रेटरी- आइए कलेक्टर साहब आए

फिर भाजपा नेता (पार्षद प्रत्याशी) ने सेक्रेटरी को नगर परिषद और जिला कलेक्टर की शिकायत करते हुए कहा नगर परिषद में गारंटी पीरियड में सड़कें टूट गई है। यहां पर सड़कों के वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुए दो साल हो गए है। मैंने दस बार अधिकारियों को बता दिया है।

एक्सईएन ने सेक्रेटरी को बताया कि बजट घोषणा में सड़कों की घोषणा हुई है। वर्क ऑर्डर निकल गया है।

एडीएम (राजेंद्र सिंह चांदावत) – भाजपा नेता से कहा कि आपकी बात सुन ली है। इनको बताने दो।

कलेक्टर (टीना डाबी) – यह सुनने नहीं आए है, सुनाने आए है और आरोप लगाने आए है।

एडीएम- पहले सुन लो फिर आपकी बात रख देना।

एक्सईएन ने सेक्रेटरी को बताया कि पांच पैकेज चार-चार करोड़ के तैयार किए है। बीते महीने के लास्ट वीक में हमने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए है। जल्द ही काम शुरू हो जाएगा। इसमें हमने सड़कें ली है, जो 30 किलोमीटर कवर करेंगी।

सेक्रेटरी- हमारा कौनसा एरिया है?

भाजपा नेता- हमारे जटियो का नया वास वार्ड संख्या 17, 18 और 22 नंबर की बात कर रहा हूं। इसमें सड़कों का वर्क ऑर्डर फाइनल स्टेज पर था, जनवरी 2024 से आज दो साल हो गए है अभी तक वर्क ऑर्डर जारी नहीं हुआ है। 25 करोड़ के वर्क ऑर्डर दे रहे हैं। अभी तक काम चालू नहीं हुआ है।

सेक्रेटरी- चालू हो जाएगा।

कैंप के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए।

कैंप के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए।

भाजपा नेता- एक ही कर्मचारी के पास सब चार्ज है। आम आदमी आता है और जाता है। किसी के पास कोई जवाब नहीं है। मैं सभी कार्मिक की बात कर रहा हूं। मैं भाजपा पार्षद प्रत्याशी से रहा हूं। भाजपा का कार्यकर्ता हूं। यहां पर कार्मिक जिसकी सिफारिश हो या पैसा दे, उसका काम होता है। इसके अलावा नहीं होता है।

सेक्रेटरी – आपका कोई काम है तो बताओ

भाजपा नेता- मेरा कोई व्यक्तिगत काम नहीं है। यह सड़क है, मैडम ने किसकी सिफारिश पर की है, उसका नाम बता सकता हूं।

कलेक्टर- नगर परिषद में कलेक्टर काम नहीं करता है।

भाजपा नेता- काम नहीं करता है, यहीं शिकायत आई है।

एक्सईएन- आप जो पर्टिकुलर रोड़ बता रहे है। इस रोड की डिटेल कई बार अखबारों में छप चुकी है।

सेक्रेटरी- इसका वर्क ऑर्डर दे दिया है।

भाजपा नेता- इसका नहीं दिया है वर्क ऑर्डर। यह कह रहे हैं कि मुख्यमंत्री सड़क योजना में नहीं कर सकते है।

एडीएम- आप अपनी एक-एक बात को बताए।

भाजपा नेता- एक-एक करके बता रहा हूं।

एडीएम- आप अधिशाषी अभियंता के पास जाओ और एक-एक करके बात बता दो।

कलेक्टर- आप इनको एक-एक करके बात बताओं, आपकी सब बात को सुना जाएगा।

हालांकि इसके बाद सेक्रेटरी ने कैंप का निरीक्षण जारी रखा और मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि कैंप में सभी की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए गए है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *