मुख्य बातें

मेरठ में नर्सरी से आठवीं तक स्कूल बंद: ठंड के चलते 24 और 26 दिसंबर को भी अवकाश घोषित – Meerut News

मेरठ में नर्सरी से आठवीं तक स्कूल बंद:  ठंड के चलते 24 और 26 दिसंबर को भी अवकाश घोषित – Meerut News


शुभम | मेरठ2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मेरठ में बढ़ती ठंड के कारण नर्सरी से आठवीं कक्षा तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में 24 और 26 दिसंबर को भी अवकाश घोषित किया गया है। इन छुट्टियों के साथ, 25 दिसंबर को क्रिसमस और 27 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जयंती का पहले से घोषित अवकाश भी शामिल है। अब स्कूल 29 दिसंबर को खुलेंगे और उनका समय सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा।

मेरठ में पिछले एक हफ्ते से ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। इसका प्रभाव सड़कों पर चलने वाले वाहनों से लेकर ट्रेनों तक पर देखा जा रहा है। सोमवार में भी 10 से अधिक ट्रेनें देरी से चलीं। इस सर्दी के मौसम का सबसे घना कोहरा छाया रहा, और थोड़ी देर के लिए निकली धूप भी कोहरे व शीतलहर के कारण बेअसर रही।

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला के अनुसार, अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही ने बताया कि अगले 72 घंटों तक कोहरे और ठंड से कोई राहत मिलने की संभावना नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *