पंचकूला में रिहोड़-बरवाला के पुल का निरीक्षण करते हुए डीसी सतपाल शर्मा।
हरियाणा के पंचकूला में डीसी सतपाल शर्मा रविवार को नदी प्रभावित एरिया में निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। उनके साथ संबंधित अधिकारियों की टीम भी मौजूद रही। अधिकारियों को नदी में कटाव ओर बाढ़ बचाव कार्य का एस्टीमेट जल्द से जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
.
डीसी सतपाल शर्मा ने सूरजपुज नदी में कटाव होने व लगे डंगे की समीक्षा की व मौके पर ही नदी के बाकी छुटे भाग की पैमाइश करवाई। इसके अलावा ग्रामीणों से बातचीत भी की ओर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक कुमार को अनुमानित लागत का एस्टिमेट बनाकर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। डीसी ने इसके उपरांत सुखु माजरा, शाहपुर झांझर नदी, बालन नदी का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारी को होने वाले कार्य का एस्टीमेट बनाकर के निर्देश दिए।
पंचकूला डीसी सतपाल शर्मा ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए।
10 दिन में मांगा पुल का एस्टीमेट
रिहोड़-बरवाला के पुल की 10 दिन में चीफ इंजीनियर एचएसवीपी व पीडब्ल्यूडी की सयुक्त टीम से जांच करवा कर पुल की वास्तविक स्थिति की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। ताकि जल्दी से जल्दी पुल पर आना जाना सुचारू रूप से किया जा सके। डीसी ने रायपुररानी में ककराली, डांगरी नदी में भूमि कटाव का भी निरीक्षण किया ओर सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता दीपक कुमार को स्टोन स्टड्स लगाने के निर्देश दिए।

पंचकूला नदी प्रभावित एरिया में निरीक्षण करते हुए डीसी सतपाल शर्मा।
विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश डीसी ने संबंधित अधिकारीयों को निर्देश दिए कि अभी बारिश आने का काफी समय बाकी है। सरकार ने प्रदेश के सभी जिलों से बाढ़ बचाव को लेकर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है ताकि समय रहते बाढ़ बचाव कार्य को पूरा किया जा सके। रिहोड़ पूल के पास NHAI को मिट्टी डलवा कर ठीक करवाने के निर्देश दिए ताकि लोगों को परेशानी का सामना ना करना पड़े।

पंचकूला नदी एरिया में बाढ़ बचाव के प्रबंध देखते हुए डीसी सतपाल शर्मा।
