मुख्य बातें

पानीपत में हिस्ट्रीशीटर के ऑफिस पर फायरिंग: 2 बदमाशों ने चलाई गोलियां; ₹10 लाख की मांगी फिरौती, लिखा- हम बवाना गैंग से – Panipat News

पानीपत में हिस्ट्रीशीटर के ऑफिस पर फायरिंग:  2 बदमाशों ने चलाई गोलियां; ₹10 लाख की मांगी फिरौती, लिखा- हम बवाना गैंग से – Panipat News


बदमाशों ने ऑफिस के सामने खड़े होकर फायरिंग की। इसके बाद एक व्यक्ति को पिस्टल दिखाते हुए भागे।

हरियाणा के पानीपत शहर की देसराज कॉलोनी में एक हिस्ट्रीशीटर के कार्यालय के बाहर 2 नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की। बदमाशों ने सरेआम गोलियां चलाकर फिरौती संबंधित एक चिट्‌ठी भी कार्यालय पर फेंकी।

.

इसमें उन्होंने 10 लाख रुपए की फिरौती की मांग की है। बदमाशों ने फिरौती न देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है। यह पूरी वारदात क्षेत्र में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

बदमाशों ने चिट्‌ठी में लिखा…

10 लाख की फिरौती दस दिन में चाहिए। नहीं तो तुझे जान से मार देंगे। अपना हिसाब लगा ले। हम नीरज बवाना गैंग से हैं। पैसे कहां देने हैं, हम बता देंगे।

पानीपत में हिस्ट्रीशीटर के ऑफिस पर फायरिंग:  2 बदमाशों ने चलाई गोलियां; ₹10 लाख की मांगी फिरौती, लिखा- हम बवाना गैंग से – Panipat News

बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के कार्यालय के बाहर यह चिट्‌ठी फेंकी।

बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर के कार्यालय के बाहर यह चिट्‌ठी फेंकी।

ऑफिस के सामने फायरिंग करते युवक। उन्होंने चेहरों पर मास्क लगाए हुए थे।

ऑफिस के सामने फायरिंग करते युवक। उन्होंने चेहरों पर मास्क लगाए हुए थे।

हिस्ट्रीशीटर ने मामले की यह जानकारी दी…

  • खुद को शराब कारोबारी बताता है हिस्ट्रीशीटर: जानकारी के अनुसार देसराज कॉलोनी में इंद्रजीत नाम के व्यक्ति का एक ऑफिस है। वह अपने आप को शराब कारोबारी बताता है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस पर कई मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें मारपीट करने, रंगदारी मांगने, धमकी देने समेत अन्य संगीन आरोपों के तहत मुकदमे शामिल हैं।
  • ऑफिस पर फायरिंग की भाई ने जानकारी दी: हमले के बारे में इंद्रजीत ने बताया कि शाम के समय उसके पास उसके भाई का फोन आया। उसने बताया कि ऑफिस के बाहर फायरिंग हुई है। सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंचा। साथ ही पुलिस को भी बुलाया गया।
  • 10 लाख रुपए फिरौती मांगी: इंद्रजीत ने बताया कि बदमाशों ने फायरिंग कर एक चिट्ठी फेंक कर 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई है। इंद्रजीत के मुताबिक, साल 2020 में भी उसके ऊपर हमला हो चुका है। अब फिर से फायरिंग होने के बाद से उसे और उसके परिवार को जान का खतरा बना हुआ है।
  • सिक्योरिटी की मांग की: इंद्रजीत ने प्रशासन से सिक्योरिटी की मांग की है। इंद्रजीत का कहना कि अगर ऑफिस पर वह होता तो निश्चित तौर पर कोई बड़ी घटना को अंजाम दिया गया होता।

पुलिस बोली- पहचान नहीं हो सकी मौके पर जांच के लिए पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया- हमें सूचना मिली थी कि इंद्रजीत के ऑफिस में 2 लड़के हैं। पहचान में नहीं आ रहे हैं। उन्होंने फायर किए हैं। सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए हैं, जिससे पता चला कि दो लड़के हैं।

उन्होंने कहा- एक स्लिप मिली है, जिसके माध्यम से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई है। आरोपी खुद को नीरज बवाना गैंग के मेंबर बताते हैं। उन्होंने पैसे न देने पर बाद में बताने की बात कही है। पुलिस अधिकारी ने पुरानी रंजिश को लेकर कहा कि अभी इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *