मुख्य बातें

कुल्लू में पुलिस ने नशा तस्कर पकड़ा: एक किलो चरस बरामद, NDPS एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी – Patlikuhal News

कुल्लू में पुलिस ने नशा तस्कर पकड़ा:  एक किलो चरस बरामद, NDPS एक्ट में केस दर्ज, जांच जारी – Patlikuhal News

कुल्लू जिला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए विशेष अभियान में सफलता हासिल की है। पतलीकूहल पुलिस ने गश्त के दौरान राऊगी नाला के पास एक व्यक्ति को लगभग एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान 32 साल के बुध राम के रूप में हुई है, जो कुल्लू जिले के सो

.

पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी, तभी राऊगी नाला के समीप एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखा। तलाशी लेने पर उसके पास से 958 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बुध राम को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी पर केस दर्ज

उसके खिलाफ पतलीकूहल पुलिस थाने में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (NDPS) अधिनियम की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है कि आरोपी ने यह चरस कहां से प्राप्त की थी और इसे आगे किसे बेचा जाना था।

नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए बुध राम से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घाटी में नशे के अवैध कारोबार को खत्म करने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *