मुख्य बातें

झारखंड में सुबह कोहरे की चादर, रातें हुईं और ठंडी: 4°C के साथ गुमला में सबसे अधिक ठंड, 6 जिलों में 6°C तक गिरेगा तापमान – Ranchi News

झारखंड में सुबह कोहरे की चादर, रातें हुईं और ठंडी:  4°C के साथ गुमला में सबसे अधिक ठंड, 6 जिलों में 6°C तक गिरेगा तापमान – Ranchi News


झारखंड में नए साल की शुरुआत के साथ ही ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राज्य में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। खासकर मध्य झारखंड के जिले सबसे ज्यादा ठंडे रहेंगे। गुमला में न्यूनत

.

गुमला में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस रहा।

गुमला सबसे ठंडा जिला रहा। रांची और हजारीबाग जैसे जिलों में भी न्यूनतम तापमान 6 से 7 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। उत्तर-पश्चिमी झारखंड के कोडरमा, चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार और लोहरदगा में भी रातें काफी सर्द होंगी। यहां पारा 6 डिग्री तक गिर सकता है।

सुबह रहेगा कोहरा, दिन में साफ हो जाएगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार से ही राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध देखने को मिल रहा है। मध्य झारखंड के रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा और धनबाद में सुबह विजिबिलिटी प्रभावित रहेगी।

उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी झारखंड के जिलों में भी यही स्थिति बनी रहेगी। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही मौसम साफ हो जाएगा और धूप खिलने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन इसके बाद 3 दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कोहरा या धुंध देखने को मिल रहा है।

राज्य के अधिकांश जिलों में सुबह के समय कोहरा या धुंध देखने को मिल रहा है।

उत्तर और उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि राज्य के उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती उत्तर-मध्य भागों में सुबह कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। 3 और 4 जनवरी को उत्तरी झारखंड के जिलों में भी घने कोहरे की आशंका है।

हालांकि 5 से 8 जनवरी के बीच किसी तरह की विशेष चेतावनी नहीं है, लेकिन इस दौरान भी सुबह कोहरा या धुंध बनी रह सकती है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यह स्थिति शीतलहर जैसी नहीं है, लेकिन ठंड का एहसास सुबह और देर रात ज्यादा रहेगा। वाहन चालकों को सुबह के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरने से ठंड और बढ़ेगी।

आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरने से ठंड और बढ़ेगी।

जिलों के तापमान में अंतर, दक्षिण और पूर्व अपेक्षाकृत गर्म

मौसम केंद्र रांची के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में दिन के तापमान में जिलावार अंतर साफ दिखा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री चाईबासा में दर्ज किया गया, जबकि सरायकेला और बहरागोड़ा में यह 26.4 से 26.6 डिग्री के आसपास रहा। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री दर्ज हुआ, जो सामान्य से कम है।

गुमला, हजारीबाग और कोडरमा में भी दिन का तापमान अपेक्षाकृत कम रहा। न्यूनतम तापमान के लिहाज से डालटनगंज 7.7 डिग्री, रांची 9.4 डिग्री और बोकारो 9.1 डिग्री के साथ ठंडे रहे। वहीं जमशेदपुर और चाईबासा जैसे दक्षिणी व पूर्वी जिलों में मौसम शुष्क और अपेक्षाकृत गर्म बना रहा। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान और गिरने से ठंड और बढ़ेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *