मुख्य बातें

भिवानी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा: JCB ड्राइवर पर गोली चलाई थी, कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा – Loharu News

भिवानी पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा:  JCB ड्राइवर पर गोली चलाई थी, कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा – Loharu News

पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी।

भिवानी पुलिस ने जेसीबी मशीन ड्राइवर पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाने के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू की टीम ने यह कार्रवाई की। यह घटना 4 जनवरी 2026 को हुई थी। इस संबंध में साहिल निवासी खानक ने तोशाम थाने में

.

साहिल ने बताया कि 4 जनवरी 2026 को जब वह अपनी जेसीबी मशीन लेकर जा रहा था, तभी आरोपियों ने उस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। शिकायत के आधार पर तोशाम थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ा

मामले की गंभीरता को देखते हुए डिटेक्टिव स्टाफ लोहारू के इंचार्ज उप निरीक्षक सतीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई की। टीम ने ओबरा क्षेत्र से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राकेश और विकास के रूप में हुई है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और शिकायतकर्ता के बीच किसी बात को लेकर आपसी कहासुनी और विवाद हो गया था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने शिकायतकर्ता पर हमला करते हुए गोली चलाई थी। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जिला कारागार भेजने के आदेश दिए गए हैं।

भिवानी जिला पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून हाथ में लेने वालों के लिए जिले में कोई जगह नहीं है। इस तरह की संगीन वारदातों में शामिल आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *