मुख्य बातें

धर्मशाला में सड़क हादसे में तीन युवक घायल: बाइक फिसलने से हुई दुर्घटना, रानीताल भंगवार के निवासी, एक सेना में कार्यरत – Dharamshala News

धर्मशाला में सड़क हादसे में तीन युवक घायल:  बाइक फिसलने से हुई दुर्घटना, रानीताल भंगवार के निवासी, एक सेना में कार्यरत – Dharamshala News


हादसे घायल युवक, सड़क पर घायल पड़े उसके साथी

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रविवार देर रात कालापुल के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया है। इस दुर्घटना में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल युवकों की पहचान रानीताल भंगवार क्षेत्र के निवासियों के रूप में हुई है, जिनमें से एक यु

.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा रात करीब 11-12 बजे के बीच हुआ। तीनों युवक एक ही बाइक पर धर्मशाला से मैकलोडगंज की ओर जा रहे थे। बाराकोठा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे हादसे में तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। एक युवक के चेहरे और माथे पर गहरा घाव हुआ है, जबकि दूसरे युवक के नाक और होंठ पर गंभीर चोट आने के कारण काफी रक्तस्राव हुआ।

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत मुस्तैदी दिखाते हुए एंबुलेंस बुलाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। समय पर उपचार मिलने से उनकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और नियंत्रण खोना माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, जिसके बाद हादसे के असल कारणों की पुष्टि की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *