मुख्य बातें

मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कट कर लड़की की मौत: बिहार पुलिस की कर रही थी तैयारी, PET में सफल नहीं हो पाई थी – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर में ट्रेन से कट कर लड़की की मौत:  बिहार पुलिस की कर रही थी तैयारी, PET में सफल नहीं हो पाई थी – Muzaffarpur News

मुजफ्फरपुर में लड़की की लाश मिली है है। आज सदर थाना क्षेत्र के खबरा गुमटी नंबर-6 के पास ट्रेन से कट कर एक युवती की मौत हो गई। मृतका की पहचान गोविंदपुरी बेला निवासी सीखा कुमारी के रूप में हुई है। सीखा कुमारी बिहार पुलिस और एसएससी जीडी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। वह कच्ची-पक्की इलाके में एक किराए के मकान में रहती थी और खाकी वर्दी पहनने का सपना देखती थी। शनिवार शाम को वह अपनी शारीरिक अभ्यास (फिजिकल प्रैक्टिस) से लौट रही थी। इसी दौरान खबरा गुमटी नंबर 6 के पास वह ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसा इतना भीषण था कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। PET में सफल नहीं हो पाई थी युवती सीखा ने हाल ही में बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा पास कर ली थी, जिससे परिवार की उम्मीदें बढ़ गई थीं। हालांकि, वह हाल ही में हुई शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) में सफल नहीं हो पाई थी। स्थानीय सूत्रों और परिचितों के अनुसार, इस असफलता के बाद से सीखा गहरे मानसिक तनाव में थी। इसके बावजूद, उसने हार नहीं मानी थी और दोबारा खुद को साबित करने के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रही थी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *