मुख्य बातें

आजमगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी थी जोरदार टक्कर – Azamgarh News

आजमगढ़ में सड़क हादसे में युवक की मौत:  तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी थी जोरदार टक्कर – Azamgarh News

आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर क्षेत्र के मेहदवारा मोड़ के पास देर रात तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे की आवाज सुनकर आस पास के बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे। इस हादसे में बाइक सवार युवक संदीप प्रजापति 30 पुत्र राम और प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल संदीप प्रजापति को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक दो भाइयों में सबसे बड़ा था। इसके साथ ही मृतक के दो बच्चे थे। मामले की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस हादसे में बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला था युवक
आजमगढ़ में सड़क हादसे का शिकार हुआ युवक संदीप प्रजापति कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भटौली गांव का रहने वाला था। वहीं इस बारे में पुलिस का कहना है कि मामले में शिकायत मिलने पर प्राथमिक की दर्ज कर मामले की छानबीन की जाएगी। हालांकि घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस आस पास के सीसीटीवी फुटेज तलाश रही है जिससे घटना के आरोपी के बारे में पता चल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *