मुख्य बातें

तिलक में 10 हजार कम देने पर जमकर मारपीट: गोपालगंज में लड़की के चाचा को अकेला देख लाठी-डंडों से किया हमला – Gopalganj News

तिलक में 10 हजार कम देने पर जमकर मारपीट:  गोपालगंज में लड़की के चाचा को अकेला देख लाठी-डंडों से किया हमला – Gopalganj News

गोपालगंज के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के सहूलि गांव में तिलक समारोह के दौरान 10 हजार रुपये कम चढ़ाने के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान बंधौरी गांव निवासी ओमप्रकाश राय (स्वर्गीय फूलदेव राय के बेटे) के रूप में हुई है। उसे तत्काल मॉडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। तिलक समारोह का आयोजन किया गया था जानकारी के अनुसार, बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के बंधौरी निवासी हरेन्द्र राय ने अपनी बेटी की शादी सहूलि गांव में तय की थी। बुधवार रात सहूलि गांव में तिलक समारोह का आयोजन किया गया था, जहां कन्या पक्ष के लोग लड़के के घर तिलक लेकर पहुंचे थे। तय राशि में 10 हजार रुपये कम होने की बात सामने आई शुरुआती रस्में शांतिपूर्ण ढंग से चल रही थीं, लेकिन विवाद तब शुरू हुआ जब तिलक की तय राशि में 10 हजार रुपये कम होने की बात सामने आई। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो जल्द ही गाली-गलौज और फिर मारपीट में बदल गई। आपस में भिड़ गए और लाठी-डंडों का इस्तेमाल दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए और लाठी-डंडों का इस्तेमाल किया गया। इस दौरान लड़की के चाचा ओमप्रकाश राय को अकेला पाकर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मॉडल अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *