![]()
हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में देर रात से घना कोहरा छाया हुआ है। बिलासपुर शहर और भाखड़ा बांध के आसपास कोहरे के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर से भी नीचे गिर गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई। मंडी के सुंदरगनर व बल्ह घाटी, सोलन के बद्दी, पांवटा साहिब और हमीरपुर के सुजानपुर में भी कोहरा छाया है। कोहरे के कारण मैदानी इलाकों में रात और सुबह के वक्त कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। इससे कई मैदानी इलाकों की रातें शिमला से भी ठंडे हो गई है। लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान माइनस 12.2 डिग्री, ताबो का -8.8, मनाली का -0.5 और कल्पा का -5.2 डिग्री तक लुढ़क चुका है। मौसम विभाग (IMD) ने ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिला के निचले इलाकों में सुबह 10 बजे तक घने कोहरे की चेतावनी दे रखी है। अगले तीन दिनों भी लोगों को कोहरा परेशान करेगा। 4 दिन खिलेगी धूप IMD के अनुसार- प्रदेश में अगले 4 दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इससे दिन के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल आएगा। मगर निचले इलाकों में रात का पारा कोहरे के कारण सामान्य से थोड़ा नीचे रहेगा। 6 फरवरी को चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी जरूर हो सकती है। मगर ज्यादातर भागों में धूप खिलेगी। 9 को फिर बारिश-बर्फबारी 8 फरवरी को फिर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव दोबारा एक्टिव होगा। इस दिन चंबा और लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो सकता है। मगर 9 फरवरी को वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा स्ट्रान्ग होकर बरसेगा। इससे 9 और 10 फरवरी को पूरे प्रदेश में अच्छी बारिश-बर्फबारी होगी।
Source link
