मुख्य बातें

जहानाबाद में 3 सड़क हादसे, तीन लोग गंभीर घायल: अज्ञात वाहनों ने मारी टक्कर, परिवार को परीक्षा दिलाकर लौट रहा व्यक्ति भी जख्मी – Jehanabad News

जहानाबाद में 3 सड़क हादसे, तीन लोग गंभीर घायल:  अज्ञात वाहनों ने मारी टक्कर, परिवार को परीक्षा दिलाकर लौट रहा व्यक्ति भी जख्मी – Jehanabad News

जहानाबाद जिले में तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहली घटना गया-पटना एनएच 22 पर कडौना के समीप हुई। यहां एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
दूसरी घटना जहानाबाद-इस्लामपुर सड़क पर मीरा बीघा पुल के पास हुई। यहां एक साइकिल सवार व्यक्ति को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घायल की पहचान पिपरा सलेमपुर गांव निवासी फेकन मांझी के रूप में हुई है, जो अपनी ससुराल नालंदा जिले के पशुराय जा रहा था। उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिवार को परीक्षा दिलाकर लौट रहा था
तीसरी घटना जहानाबाद-अरवल सड़क पर गोडिहा गांव के समीप हुई। सड़क पार करते समय रोशन कुमार नामक व्यक्ति को एक वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया गया कि रोशन अपने परिवार को परीक्षा दिलाकर लौट रहा था तभी यह हादसा हुआ। उसे भी इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिले में लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इन घटनाओं का मुख्य कारण तेज रफ्तार से वाहन चलाना बताया जा रहा है। वाहन चालक इन हादसों से सबक नहीं ले रहे हैं, जिसके कारण इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *