मुख्य बातें

जोधपुर में पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार: जमीन के नाम में संशोधन के लिए मांगे थे 5 हजार, ₹4000 लेते पकड़ा – Jodhpur News




भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) चौकी जोधपुर ग्रामीण द्वारा आज कार्रवाई करते हुए पटवार हल्का खारिया मीठापुर तहसील बिलाडा जिला जोधपुर के पटवारी रोहित कुमार को 4,000 रूपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरों की जोधपुर ग्रामीण ईकाई को एक शिकायत मिली थी कि आरोपी रोहित कुमार पटवारी परिवादी की जमीन के खाते में उसकी दादी के नाम का संशोधन करने की एवज में 5,000 रूपये रिश्वत की मांग कर रहा है। इस पर सत्यापन के दौरान परिवादी से आरोपी द्वारा 5,000 रूपये रिश्वत राशि मांगना और परिवादी द्वारा कुछ कम करने की विनती करने पर 4,000 रूपये रिश्वति राशि लेने लेने के लिए सहमत होना पाया गया। आरोपी से की जा रही पूछताछ इसके बाद उप महानिरीक्षक पुलिस एसीबी जोधपुर भुवन भूषण यादव के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो जोधपुर ग्रामीण पारस सोनी के नेतृत्व में आज ट्रेप कार्यवाही करते हुए आरोपी रोहित कुमार को 4,000 रूपयें रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो महानिरीक्षक राजेश सिंह के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ व कार्यवाही जारी है। एसीबी द्वारा मामलें में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *