मुख्य बातें

बैतूल में युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड: संगम मैरिज लॉन के पास बेसुध मिला था; मामा के बेटे को मैसेज कर दी थी सूचना – Betul News

बैतूल में युवक ने जहर खाकर किया सुसाइड:  संगम मैरिज लॉन के पास बेसुध मिला था; मामा के बेटे को मैसेज कर दी थी सूचना – Betul News

बैतूल के आठनेर में एक युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार रात उसे संगम मैरिज लॉन के पास बेसुध हालत में पाया गया था। इलाज के दौरान बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान आठनेर निवासी गणेश पिता राहुल गायकवाड़ (22) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गणेश ने मंगलवार रात जहर का सेवन किया था। इसके बाद उसने अपने मामा के बेटे को मैसेज कर इस बारे में सूचना दी। सूचना मिलते ही मामा का बेटा मौके पर पहुंचा और गणेश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आठनेर ले गया। वहां से गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल बैतूल रेफर किया गया। जिला अस्पताल के आईसीयू में उसका इलाज चल रहा था, लेकिन बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। मजदूरी करता था गणेश पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक गणेश मजदूरी करता था। वह अपने परिवार में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई अंडे की दुकान चलाता है, जबकि पिता मजदूर हैं। बताया गया है कि गणेश ने पहले भी आत्महत्या का प्रयास किया था। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है और मर्ग डायरी आगे की कार्रवाई के लिए आठनेर भेजी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *