मुख्य बातें

सोहना में धू-धूकर जली कार, बाल-बाल बचे 3 युवक,VIDEO: चिल्ड पॉइंट के पास अचानक धुआं उठा; 10 मिनट में लोहे का ढांचा हुई – Sohna News

सोहना में धू-धूकर जली कार, बाल-बाल बचे 3 युवक,VIDEO:  चिल्ड पॉइंट के पास अचानक धुआं उठा; 10 मिनट में लोहे का ढांचा हुई – Sohna News

गुरुग्राम के सोहना क्षेत्र के चिल्ड प्वाइंट के पास गुड़गांव की ओर से आ रही एक चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार तीनों युवक समय रहते बाहर निकल आए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जैसे ही कार चिल्ड प्वाइंट के समीप पहुंची, उसमें से अचानक धुआं उठने लगा। कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया। कार में सवार युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल गए।
फायर ब्रिगेड ने 10 मिनट में पाया आग पर काबू घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 10 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि, तब तक कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। जांच में जुटा दमकल विभाग फायर ब्रिगेड अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम घटनास्थल पर पहुंची और आग को नियंत्रित किया गया। उन्होंने कहा कि कार में आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है। यातायात कुछ देर रहा प्रभावित आग लगने की घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात प्रभावित रहा। आग बुझने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *