मुख्य बातें

थाने के सामने सड़क पर बैठा युवक: छतरपुर में बीट प्रभारी पर पैसे लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप – Chhatarpur (MP) News

थाने के सामने सड़क पर बैठा युवक:  छतरपुर में बीट प्रभारी पर पैसे लेकर कार्रवाई नहीं करने का आरोप – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। नौगांव थाने के सामने एक युवक बीच सड़क पर बैठ गया और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। युवक का आरोप है कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के नाम पर बीट प्रभारी ने उससे पैसे लिए, लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं की गई। घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक पुलिस व्यवस्था के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए कहता सुनाई दे रहा है कि “बीट प्रभारी प्रजापति ने पैसा भी ले लिया और काम भी नहीं किया।” युवक की यह बात अब चर्चा का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पीड़ित को न्याय नहीं मिलेगा तो आम लोगों का पुलिस व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा। देर तक थाने के सामने बैठा रहा
घटना के दौरान युवक काफी देर तक थाने के सामने सड़क पर बैठा रहा। इससे वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। राहगीर और स्थानीय लोग पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। कुछ लोगों ने युवक को समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन वह अपनी शिकायत पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ा रहा। मामले में पुलिस अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *