मुख्य बातें

हिसार में प्रेमी युगल ने निगला जहरीला पदार्थ: घर में कहासुनी के बाद उठाया कदम, युवती नाबालिग, कक्षा-9 में हुआ था प्यार – Uklanamandi News

हिसार में प्रेमी युगल ने निगला जहरीला पदार्थ:  घर में कहासुनी के बाद उठाया कदम, युवती नाबालिग, कक्षा-9 में हुआ था प्यार – Uklanamandi News


अस्पताल में भर्ती प्रेमी युगल की फोटो।

हिसार जिले में प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक और नाबालिग युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। उन्हें गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया, जहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं पुलिस को मामले की सूचना दे

.

बता दे कि दोनों प्रेमी एक ही सरकारी स्कूल में 11वीं कक्षा तक साथ पढ़ते थे। नौवीं कक्षा के दौरान उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरू हुआ था। परिजनों को इस रिश्ते की जानकारी थी, लेकिन युवती के नाबालिग होने के कारण वे इस संबंध के खिलाफ थे। शुक्रवार को दोनों बाइक पर सवार होकर पंजाब के नकोदर स्थित बाबा मुराद शाह दरगाह गए थे।

अस्पताल में भर्ती प्रेमी युगल।

घर में कहासुनी के बाद उठाया कदम

जानकारी के अनुसार युवक की आयु लगभग 19 वर्ष है, जबकि युवती करीब 17 वर्ष की बताई जा रही है। इससे पहले भी वे 31 दिसंबर 2025 को दरगाह पर अरदास लगाने पहुंचे थे। शुक्रवार को अरदास के बाद शनिवार दोपहर करीब 3 बजे वे गांव लौटे। घर पहुंचने पर परिजनों के साथ उनकी कहासुनी हो गई।

इसके बाद दोनों सीधे खेतों की ओर चले गए और वहां जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन दोनों को तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए।

अस्पताल में भर्ती, हालत सामान्य

इस दौरान डॉक्टरों ने समय पर इलाज शुरू किया, जिससे उनकी जान बच गई। चिकित्सकों के अनुसार, अब उनकी हालत सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक दोनों के बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। दोनों नाबालिगों के गांव बिल्कुल पास-पास स्थित हैं। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *