मुख्य बातें

चंदन नगर–कालानी नगर सड़क निर्माण का विरोध तेज: रहवासियों ने मानव शृंखला बनाकर जताया आक्रोश; महिलाओं ने भी काले झण्डे, तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन – Indore News

चंदन नगर–कालानी नगर सड़क निर्माण का विरोध तेज:  रहवासियों ने मानव शृंखला बनाकर जताया आक्रोश; महिलाओं ने भी काले झण्डे, तख्तियां लेकर किया प्रदर्शन – Indore News

चंदन नगर से कालानी नगर के बीच प्रस्तावित 18 मीटर चौड़ी सड़क के निर्माण को लेकर क्षेत्र में विरोध शुरू हो गया है। सड़क निर्माण की जद में आने वाले रहवासी सोमवार को सड़कों पर उतर आए और मानव शृंखला बनाकर अपना विरोध दर्ज कराया। विरोध प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोग हाथों में तख्तियां लेकर और काले कपड़े पहनकर सड़क पर उतरे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़क निर्माण के मौजूदा स्वरूप पर आपत्ति जताई। रहवासियों का कहना है कि वे विकास के विरोधी नहीं हैं, लेकिन विकास के नाम पर घरों, आजीविका और बसाहट के विनाश को स्वीकार नहीं किया जा सकता। उनका आरोप है कि प्रस्तावित सड़क के कारण कई मकान और प्रतिष्ठान प्रभावित होंगे, जिससे लोगों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। पुनर्विचार की मांग कर रहे रहवासी गौरतलब है कि चंदन नगर से कालानी नगर के बीच बनने वाली इस 18 मीटर चौड़ी सड़क को राज्य शासन से मंजूरी मिल चुकी है। इसके साथ ही शासन द्वारा इस संबंध में गजट नोटिफिकेशन भी जारी किया जा चुका है। बावजूद इसके, स्थानीय रहवासी परियोजना के पुनर्विचार की मांग कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क निर्माण से पहले प्रभावित परिवारों से संवाद किया जाए और विकल्पों पर गंभीरता से विचार किया जाए। वहीं चेतावनी भी दी गई है कि यदि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *