मुख्य बातें

शिमला में खाई में मिला लापता महिला का शव: NDRF ने दुर्गम पहाड़ियों के बीच चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; पत्थरों के बीच फंसी थी – Rampur (Shimla) News

शिमला में खाई में मिला लापता महिला का शव:  NDRF ने दुर्गम पहाड़ियों के बीच चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन; पत्थरों के बीच फंसी थी – Rampur (Shimla) News


26 फरवरी से लापता कृष्णा देवी का शव NDRF ने निकाला।

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रामपुर बुशहर उपमंडल के कुन्नी गांव में 26 फरवरी से लापता 45 वर्षीय महिला कृष्णा देवी का शव एक गहरी खाई से बरामद किया गया। मृतका की पहचान कुन्नी, शाहधार निवासी दीवान सिंह की पत्नी कृष्णा देवी के रूप में हुई है।

.

26 फरवरी से थी लापता

जानकारी के अनुसार, कृष्णा देवी 26 फरवरी की सुबह अपने घर से निकली थीं, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने अपने स्तर पर उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग न मिलने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

NDRF टीम ने पथरीली खाई से महिला का शव बाहर निकाला।

तलाशी के दौरान मिला शव

पुलिस टीम ने परिजनों के साथ मिलकर तलाशी अभियान शुरू किया। तलाशी के दौरान दिन में कुन्नी गांव के पास एक गहरी और पथरीली खाई में महिला का शव दिखाई दिया। शव अत्यंत दुर्गम स्थान पर फंसा हुआ था, जिससे उसे बाहर निकालना बेहद चुनौतीपूर्ण था।

ज्यूरी से NDRF की 14वीं टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

ज्यूरी से NDRF की 14वीं टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

NDRF की टीम ने चलाया बचाव अभियान

क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए स्थानीय प्रशासन ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की सहायता मांगी। ज्यूरी से NDRF की 14वीं टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि, अंधेरा होने के कारण शव को निकालने में कठिनाई आई। अगले दिन, 27 फरवरी की सुबह, NDRF इंस्पेक्टर अशोक के नेतृत्व में टीम ने दोबारा अभियान चलाकर शव को सुरक्षित बाहर निकाला।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की आगे की जांच जारी है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *