मुख्य बातें

पद्मश्री डॉ. बुधेंद्र जैन को राजकीय सम्मान: चित्रकूट के सदगुरु परिसर स्टेडियम में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पंचतत्व में विलीन – Satna News

पद्मश्री डॉ. बुधेंद्र जैन को राजकीय सम्मान:  चित्रकूट के सदगुरु परिसर स्टेडियम में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ पंचतत्व में विलीन – Satna News

पद्मश्री डॉ. बुधेंद्र कुमार जैन का रविवार को सतना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। चित्रकूट स्थित सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के जानकीकुंड परिसर के स्टेडियम में उनका अंतिम संस्कार किया गया, जहां पुलिस बल ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। अंतिम संस्कार समारोह में सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह और चित्रकूट विधायक सुरेंद्र सिंह गहरवार सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, साधु-संत और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर डॉ. जैन को श्रद्धांजलि दी। सद्गुरु ट्रस्ट के हजारों कर्मचारी और दूर-दराज से आए श्रद्धालु भी उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंचे। डॉ. जैन के पुत्र डॉ. जिनेश जैन और डॉ. इलेश जैन ने परंपरानुसार मुखाग्नि दी। लाखों जरूरतमंदों की रोशनी लौटाई
डॉ. जैन ने चित्रकूट स्थित विश्व विख्यात सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के माध्यम से लाखों जरूरतमंद मरीजों की आंखों की रोशनी लौटाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। चिकित्सा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2025 में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था। वे एम्स रायपुर के डायरेक्टर पद पर भी कार्यरत थे। 27 फरवरी को उनके निधन की खबर से चिकित्सा जगत और समाज में शोक की लहर दौड़ गई थी। डॉ. जैन ने अपना संपूर्ण जीवन नेत्र चिकित्सा और मानव सेवा को समर्पित किया। उनके निधन को चिकित्सा क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है। उनकी सेवाएं और सादगीपूर्ण व्यक्तित्व सदैव प्रेरणा देते रहेंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *