मुख्य बातें

प्रयागराज प्रशासन ने मांगी युद्ध में फंसे नागरिको की जानकारी: प्रशासन ने की लोगों से अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी – Prayagraj (Allahabad) News

प्रयागराज प्रशासन ने मांगी युद्ध में फंसे नागरिको की जानकारी:  प्रशासन ने की लोगों से अपील, हेल्पलाइन नंबर जारी – Prayagraj (Allahabad) News

पश्चिम एशिया क्षेत्र में चल रहे युद्ध और बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अहम अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि जिन लोगों के परिजन या परिचित पश्चिम एशिया के देशों में रह रहे हैं, काम कर रहे हैं, यात्रा पर गए हैं, वहां फंसे हुए हैं या हाल ही में भारत लौटे हैं, उनकी जानकारी तुरंत उपलब्ध कराएं। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) की ओर से जारी सूचना में कहा गया है कि इस पहल का उद्देश्य प्रभावित नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना, उनसे त्वरित संपर्क स्थापित करना और जरूरत पड़ने पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराना है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी परिवार का सदस्य, रिश्तेदार या परिचित उपरोक्त देशों में है तो उसका विवरण निर्धारित प्रारूप में संबंधित तहसील या उपजिलाधिकारी कार्यालय में जमा करें अथवा प्रशासन द्वारा तय माध्यम से भेजें। यह जानकारी देनी होगी: व्यक्ति का नाम पिता का नाम फंसे हुए व्यक्ति का मोबाइल नंबर प्रयागराज में निवास का पता वर्तमान में किस देश में हैं विदेश जाने का उद्देश्य प्रशासन ने कहा है कि यह सूचना जनहित और नागरिकों की सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल प्रभाव से जारी की गई है। इन नंबरों पर दें सूचना:
लैंडलाइन: 0532-2641577
अन्य नंबर: 0532-2641578
मोबाइल: 9454417588, 7524921390
टोल फ्री हेल्पलाइन: 1077 जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बिना देरी किए आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में समय पर सहायता पहुंचाई जा सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *