मुख्य बातें

रीवा में भाजपा राष्ट्रीय महासचिव का ऐलान: अरुण सिंह बोले- पूर्व विधायक पंचूलाल को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी; विधानसभा में कटा था टिकट – Rewa News




भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के मनगवां आगमन पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति की अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अरुण सिंह ने घोषणा की कि जल्द ही पंचूलाल प्रजापति को पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी जाएगी। मनगवां में अरुण सिंह के पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ता शोभा ब्रिज पर एकत्रित हुए और ढोल-नगाड़ों, पटाखों तथा फूल-मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। इसके बाद दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक पंचूलाल प्रजापति ने अरुण सिंह को गदा और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। सभा को संबोधित करते हुए अरुण सिंह ने कहा कि पंचूलाल प्रजापति का राजनीतिक जीवन और संगठन के प्रति समर्पण सराहनीय रहा है। पार्टी जल्द ही उन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी देगी। इस घोषणा के बाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मनगवां क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए सम्मान की बात बताया। वहीं राजनीतिक हलकों में इस बयान के बाद नई चर्चाएं शुरू हो गई हैं और अब सबकी नजर पार्टी के अगले फैसले पर टिकी है। पिछले चुनाव में कटा था टिकट
पिछले विधानसभा चुनाव में मनगवां सीट से भाजपा ने पंचूलाल प्रजापति का टिकट काटकर नरेंद्र प्रजापति को उम्मीदवार बनाया था, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच कई बार बयानबाजी और टकराव की स्थिति भी सामने आ चुकी है। अब अरुण सिंह की घोषणा के बाद मनगवां की राजनीति में नई हलचल देखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *