मुख्य बातें

जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी ट्रेन कल से इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेगी: डीजल इंजन की जगह अब इलेक्ट्रिक लोको से ईंधन और समय बचेगा – Jodhpur News

जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी ट्रेन कल से इलेक्ट्रिक इंजन से दौड़ेगी:  डीजल इंजन की जगह अब इलेक्ट्रिक लोको से ईंधन और समय बचेगा – Jodhpur News

जोधपुर-जयपुर इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन अब डीजल इंजन की जगह इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (इंजन) से दौड़ेगी। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर डीआरएम अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि गाड़ी संख्या 22977/22978 जयपुर-जोधपुर-जयपुर ट्रेन को इलेक्ट्रिक इंजन से संचालित करने का निर्णय लिया गया है। जोधपुर से यह बदलाव 10 मार्च मंगलवार से तथा जयपुर से 11 मार्च से लागू होगा। डीआरएम त्रिपाठी के अनुसार, इस इंटरसिटी सुपरफास्ट ट्रेन में इलेक्ट्रिक इंजन के उपयोग से रेलवे की संचालन क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। सबसे बड़ा फायदा डीजल की खपत में कमी के रूप में सामने आएगा, जिससे रेलवे को ईंधन पर होने वाले भारी खर्च में बड़ी बचत होगी। इसके साथ ही, कार्बन उत्सर्जन कम होगा। इस तकनीकी बदलाव से यात्रियों को अब पहले की तुलना में अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुगम यात्रा की सुविधा मिल सकेगी। इलेक्ट्रिक इंजन से ट्रेन संचालन के प्रमुख लाभ त्रिपाठी के अनुसार, डीजल की जगह इलेक्ट्रिक लोको से ट्रेन संचालन के कई तकनीकी और आर्थिक फायदे हैं:



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *