मुख्य बातें

एसजेवीएन ने150 बिलियन यूनिट उत्पादन का आंकड़ा किया पार: शिमला में अधिकारियों ने टीम को दी बधाई, 2004 से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन – Rampur (Shimla) News

एसजेवीएन ने150 बिलियन यूनिट उत्पादन का आंकड़ा किया पार:  शिमला में अधिकारियों ने टीम को दी बधाई, 2004 से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन – Rampur (Shimla) News

शिमला जिले में एसजेवीएन के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन (एनजेएचपीएस) ने संचयी विद्युत उत्पादन में 150 बिलियन यूनिट का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक भूपेन्द्र गुप्ता ने इस अवसर पर परियोजना की पूरी टीम को बधाई दी और इसे स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में एक बड़ी सफलता बताया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में एनजेएचपीएस पावर हाउस में एक समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कई अधिकारी रहे मौजूद इसमें निदेशक (कार्मिक) अजय कुमार शर्मा, आरएचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, एलएचईपी-I के परियोजना प्रमुख विकास शर्मा और उप मुख्य सतर्कता अधिकारी मनमीत गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। देश को भरोसेमंद हरित ऊर्जा उपलब्ध करवा रही भूपेन्द्र गुप्ता ने बताया कि मई 2004 में कमीशनिंग के बाद से नाथपा झाकड़ी जलविद्युत स्टेशन ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। यह परियोजना उत्तरी विद्युत ग्रिड को स्थिरता प्रदान करते हुए देश को भरोसेमंद हरित ऊर्जा उपलब्ध करवा रही है। सर्वाधिक दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड किया गया उन्होंने आगे जानकारी दी कि एनजेएचपीएस ने वर्ष 2011-12 में 7,610.257 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक वार्षिक उत्पादन दर्ज किया था। इसके अतिरिक्त, जुलाई 2024 में 1,222.170 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक मासिक उत्पादन और 13 अगस्त 2024 को 39.572 मिलियन यूनिट का सर्वाधिक दैनिक उत्पादन रिकॉर्ड किया गया। कर्मचारियों के योगदान की सराहना निदेशक अजय कुमार शर्मा ने परियोजना से जुड़े सभी कर्मचारियों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देती है, बल्कि क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *