मुख्य बातें

रायपुर में बुजुर्ग से चार लाख की ठगी: ठगों ने फिशिंग मैसेज भेजकर तीन किस्तों में निकाले पैसे, पुलिस ने शुरू की जांच – Raipur News




राजधानी के डीडी नगर (दीनदयाल उपाध्याय नगर) इलाके में साइबर ठगों ने एक रिटायर्ड बुजुर्ग को अपना निशाना बनाया है। ठगों ने फिशिंग मैसेज के जरिए बुजुर्ग के बैंक खाते में सेंध लगाई और तीन किस्तों में करीब 3.94 लाख रुपए पार कर दिए। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब पढ़ें क्या है पूरा मामला पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कंचन गंगा फेस-2 निवासी पीड़ित विष्णु दत्त बघेल (रिटायर्ड कर्मचारी) के मोबाइल पर 8 नवंबर से 10 नवंबर 2025 के बीच लगातार कुछ संदिग्ध मैसेज आए थे। जैसे ही पीड़ित ने मैसेज को ओपन कर उसमें दिए गए लिंक को टच किया, उनका फोन हैक हो गया। इसके बाद ठगों ने उनके बैंक खाते से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन शुरू कर दिए। तीन किश्तों में निकाले 3.94 लाख रुपए आरोपी ने इतनी शातिर अंदाज से ठगी की कि पीड़ित को संभलने का मौका ही नहीं मिला। ठगों ने तीन बार में कुल 3,94,000 रुपए खाते से निकाल लिए। पीड़ित ने पांच महीने बाद बैंक अकाउंट का डिटेल चेक किया, तब उन्हें ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने तुरंत थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित विष्णु दत्त बघेल की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *