मुख्य बातें

5 राज्यों में अच्छा होजा एनडीए का प्रदर्शन: दरभंगा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- बंगाल पर बाहरी घुसपैठियों का अधिकार नहीं – Darbhanga News

5 राज्यों में अच्छा होजा एनडीए का प्रदर्शन:  दरभंगा में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बोले- बंगाल पर बाहरी घुसपैठियों का अधिकार नहीं – Darbhanga News

दरभंगा में बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी आज पार्टी के एक कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए आने वाले पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि सभी राज्यों में बीजेपी और एनडीए का प्रदर्शन पहले से बेहतर रहेगा और हर जगह उनकी सरकार बनेगी। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर विशेष रूप से आक्रामक रुख अपनाते हुए संजय सरावगी ने कहा कि “चुनाव परिणाम की तारीख पांच मई है, और उस दिन ममता गई- यही तय है।” उन्होंने दावा किया कि बंगाल की जनता बदलाव के मूड में है और मौजूदा सरकार की विदाई का मन बना चुकी है। टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद के उस बयान पर, जिसमें ममता बनर्जी को देश का प्रधानमंत्री बनने की बात कही गई थी, सरावगी ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यह बयान इस बात का संकेत है कि टीएमसी नेताओं ने पहले ही बंगाल चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है। “जब उन्हें लग रहा है कि ममता बनर्जी आगे मुख्यमंत्री नहीं रहेंगी, तभी वे प्रधानमंत्री बनने की बात कर रहे हैं। सरावगी ने यह भी कहा कि ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री बनने का सपना “दिवा स्वप्न” है, जो कभी पूरा नहीं होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि “मोदी विश्व के सबसे बड़े नेता हैं और वे देश के प्रधानमंत्री थे, हैं और आगे भी रहेंगे।” बंगाल में विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ते महागठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने इसे “खंड-खंड और विखंडित” बताया। उनका कहना था कि बंगाल में विपक्षी दल एकजुट होकर चुनाव नहीं लड़ते, वहीं कांग्रेस में पहले से ही भगदड़ की स्थिति है, जिसकी झलक राज्यसभा चुनाव में भी देखने को मिली। इसके अलावा, संजय सरावगी ने ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें अहंकारवादी और साम्प्रदायिक नेता बताया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल में घुसपैठियों को संरक्षण दिया जा रहा है, जिससे राज्य के संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने कहा कि “बंगाल के संसाधनों पर सबसे पहले वहां के लोगों का अधिकार है, न कि बाहरी घुसपैठियों का।” अंत में उन्होंने दोहराया कि पांच मई को चुनाव परिणाम के साथ ही बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा और जनता ममता सरकार को विदा कर देगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *