मुख्य बातें

प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा का दूसरा दिन: चोरी करने वाली गैंग पर AI कैमरों से रहेगी नजर, कीमती आभूषण न पहन कर आने की अपील – Jaipur News

प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा का दूसरा दिन:  चोरी करने वाली गैंग पर AI कैमरों से रहेगी नजर, कीमती आभूषण न पहन कर आने की अपील – Jaipur News

मानसरोवर स्थित वीटी रोड मेला ग्राउंड में चल रही कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की 7 दिवसीय शिवमहापुराण कथा का आज दूसरा दिन है। पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा सुनने पहुंचे और आज भी हजारों लोगों के पहुंचने की संभावना है। भीड़ को देखते हुए आयोजन स्थल पर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को और मजबूत किया गया है।
इससे पहले 20 मार्च को कथा की शुरुआत हुई। पहले दिन से ही कथा स्थल पर भारी भीड़ देखने को मिली, जिसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त किया है।
14 बदमाश गिरफ्तार, भीड़ में धक्का-मुक्की कर वारदात को अंजाम देते है
पुलिस कमीश्नर जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया- शिप्रापथ इलाके में पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवपुराण कथा के दौरान कथा स्थल पर सक्रिय चैन स्नैचिंग और मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया गया है। कार्रवाई के दौरान 14 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 11 महिलाएं और 3 पुरुष शामिल हैं।
उन्होंने बताया- कथा स्थल पर करीब 50 से 60 हजार लोगों की भीड़ मौजूद थी। श्रद्धालु लाइन में लगकर अंदर जा रहे थे। इसी दौरान कुछ महिला और पुरुष संदिग्ध नजर आए, जो भीड़ का फायदा उठाकर मोबाइल, चैन और पर्स चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस टीम ने समय रहते इन्हें पकड़ लिया। मामले में आगे जांच जारी है। भीड़ में संदिग्ध गतिविधियां करने वाले लोग श्रद्धालुओं के बीच धक्का-मुक्की कर चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहे थे, जिन्हें घटना से पहले ही पकड़ लिया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। AI कैमरों से रखी जा रही नजर
पहली बार इस तरह के बड़े धार्मिक आयोजन में 5 AI कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग तकनीक से भीड़ में संदिग्ध गतिविधियों की पहचान कर कंट्रोल रूम तक जानकारी भेज रहे हैं, जिससे तुरंत कार्रवाई संभव हो पा रही है।
भारी पुलिस जाप्ता तैनात, चार जिलों की टीमें अलर्ट
कथा आयोजन 20 मार्च से 26 मार्च तक राजस्थान आवासन मंडल की खाली भूमि, शिप्रापथ, मानसरोवर में हो रहा है। कार्यक्रम में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए 2 पुलिस उपायुक्त, 13 अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, 38 सहायक पुलिस आयुक्त, 32 निरीक्षक, 60 उप निरीक्षक और सहायक उप निरीक्षक, 545 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल, 255 महिला कांस्टेबल, 100 होमगार्ड और 2 कंपनी आरएसी का जाप्ता तैनात किया गया है।
इसके अलावा पर्स, चैन और पॉकेट स्नेचिंग जैसी घटनाओं पर नजर रखने के लिए सीएसटी और जयपुर उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम जिलों की डीएसटी टीमें भी लगातार मॉनिटरिंग कर रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। कथावाचक ने भी लोगों से अपील की प्रदीप मिश्रा ने कहा – हम आप सब लोगों से निवेदन करते हैं कि आप शिव महापुराण कथा सुनने आ रहे हो, मेरा बाबा तुम्हारी सोने की चैन नहीं देखेगा, सोने का मंगलसूत्र नहीं देखेगा, कुंडल नहीं देखेगा। मेरा बाबा तुम्हारे कटे हुए सेव फल (एप्पल) का मोबाइल नहीं देखेगा। मेरा भोला बाबा तुम्हारा दिल देखेगा इसलिए सोने की कीमती चीजें अपने अपने घर छोड़कर आना। मेरा बाबा डायमंड है उस डायमंड को लेकर घर जाना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *