भीलवाड़ा में राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ की प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से संवर्ग की पदोन्नतियों एवं 11 सूत्री मांग पत्र की लगातार उपेक्षा से त्रस्त होकर पदोन्नति नहीं तो काम नहीं आंदोलन को वापस शुरू करने का निर्णय लिया गया है। कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाल दिया ज्ञापन आंदोलन के तहत आज सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कलेक्टर एवं जिला परिषद सीईओ को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी मुखर्जी पार्क इकट्ठा हुए और कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाल ज्ञापन दिया।मांगें पूरी नहीं होने पर 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की चेतावनी दी गई। मंत्रालयिक संवर्ग का कार्य विभाजन एवं जिम्मेदारी का निर्धारण करना चाहिए पंचायतीराज मंत्रालयिक कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष शोभालाल तेली ने बताया कि पंचायती राज विभाग को नियमों में ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी एवं मंत्रालयिक संवर्ग का कार्य विभाजन एवं जिम्मेदारी का निर्धारण करना चाहिए। गत 20 मार्च को हुई विशेष ग्राम सभाओं का संवर्ग द्वारा बहिष्कार किया गया। ऐसी स्थिति में ग्राम विकास अधिकारियों के काम कनिष्ठ सहायकों पर थोप दिए जाते हैं, जो अनुचित है। मंत्रालयिक कर्मचारियों का कैडर रिव्यू नहीं किया जा रहा जिला संगठन मंत्री कन्हैयालाल कुमावत ने बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा मंत्रालयिक कर्मचारियों का कैडर रिव्यू नहीं किया जा रहा है और ना ही ग्राम पंचायत स्तर पर कार्य विभाजन किया जा रहा है। 19 – मार्च से शुरू हुए मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान में राज्य सरकार द्वारा कनिष्ठ सहायक की कोई जिम्मेदारी निर्धारित नहीं की गई है। 8 अप्रैल को किया जाएगा मुख्यमंत्री आवास का घेराव अगर सरकार अब भी कोई सुनवाई नहीं करती है तो 8 अप्रैल को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।इस दौरान बड़ी संख्या में ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे ।
Source link
