मुख्य बातें

महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता की मौत, खुद गंभीर घायल: भाई के पैर हो गए फ्रैक्चर, तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर दी – Alwar News

महिला पुलिस कांस्टेबल के पिता की मौत, खुद गंभीर घायल:  भाई के पैर हो गए फ्रैक्चर, तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर दी – Alwar News

अलवर के बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के बिलाई पाड़ा में सोमवार शाम को तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर दी। जिससे बाइक पर सवार महिला पुलिसकर्मी व उसका भाई गंभीर घायल हो गए। लेकिन उनके पिता की मौत हो गई। पुलिस कांस्टेबल के भाई के पैर फ्रैक्चर हो गए।
पुलिस ने बताया कि नगर के जालुकी थाना क्षेत्र के मानोता कला गांव निवासी रमेश मीणा (45) घरेलू काम से बेटा-बेटी के साथ अलवर बाजार आए थे। उनकी बेटी मनीषा मीणा दिल्ली पुलिस में तैनात है। बेटा योगेश मीणा दिल्ली पुलिस की तैयारी कर रहा है। अलवर से नगर जाते समय भिलाईवाड़ा के समीप तेज गति से आ रही बलेनो कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार बाइक को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। हादसे में रमेश मीणा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक बेटा-बेटी घायल हो गए। जिनको अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
घटना के बाद कार चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर शव सुपुर्द कर दिया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *