मुख्य बातें

डीडवाना में नहरबंदी को देखते हुए विभाग सख्त: लाडाबास ग्राम में औचक निरीक्षण, 6 लोगों को अवैध कनेक्शन पर पेनल्टी नोटिस जारी – Didwana-Kuchaman News

डीडवाना में नहरबंदी को देखते हुए विभाग सख्त:  लाडाबास ग्राम में औचक निरीक्षण, 6 लोगों को अवैध कनेक्शन पर पेनल्टी नोटिस जारी – Didwana-Kuchaman News

डीडवाना में गर्मी के मौसम और आगामी नहरबंदी को देखते हुए जलदाय विभाग (नहरी परियोजना) ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। जिला कलेक्टर के निर्देश पर बुधवार को लाडाबास ग्राम में औचक निरीक्षण अभियान चलाया गया। सहायक अभियंता राजपाल सिंह शेखावत के नेतृत्व में नहरी परियोजना की टीम ने मौके पर जांच की। इस दौरान मुख्य लाइन से अवैध कनेक्शन लेने वाले दो व्यक्तियों, बूस्टर का उपयोग करने वाले एक व्यक्ति और खाली बाड़े में कनेक्शन करने वाले तीन व्यक्तियों को चिह्नित किया गया। इन सभी छह लोगों के खिलाफ पेनल्टी नोटिस जारी किए गए हैं। नहरी परियोजना के अधिशासी अभियंता (XEN) अजीत सिंह ने आमजन से अपील की है। उन्होंने कहा कि जल आपूर्ति के दौरान बूस्टर या मोटर का उपयोग न करें और अवैध कनेक्शन तत्काल हटा लें। अजीत सिंह ने जोर दिया कि नहरबंदी और गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए सभी का सहयोग आवश्यक है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे औचक निरीक्षण जारी रहेंगे। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *