मुख्य बातें

इंदौर में शादी का झांसा देकर युवती से रेप: खाना लेकर दोस्त के घर बुलाया और बनाए संबंध, बाद में बताया शादीशुदा है – Indore News


इंदौर20 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर के भंवरकुआं थाना क्षेत्र में एक 23 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती को खाना देने के बहाने अपने दोस्त के कमरे पर बुलाया और वहां उसके साथ जबरन संबंध बनाए। घटना के बाद आरोपी ने युवती पर शादी का दबाव भी बनाया। युवती ने बुधवार को भंवरकुआं थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार पीड़िता द्वारकापुरी क्षेत्र की रहने वाली है। उसकी पहचान बड़वानी जिले के ठीकरी निवासी विशाल उर्फ सोनू ठाकुर से उसकी सहेली की सगाई के दौरान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई, जिसके बाद आरोपी ने रंगपंचमी के दिन युवती को कॉल कर अपने दोस्त के कमरे पर खाना लेकर आने के लिए कहा।

पहले से शादीशुदा है आरोपी

जब युवती वहां पहुंची, तो आरोपी ने उससे अपने प्रेम का इजहार किया और शादी की बात कहकर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत जारी रही। कुछ समय बाद आरोपी ने युवती को बताया कि वह पहले से शादीशुदा है और उसका एक बच्चा भी है, लेकिन वह अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करना चाहता है।

शादी से मना करने पर देने लगा धमकी

यह सच्चाई सामने आने पर युवती ने शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर युवती ने अपने परिजनों को पूरी जानकारी दी और बुधवार को भंवरकुआं थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी विशाल उर्फ सोनू ठाकुर के खिलाफ दुष्कर्म और धमकी देने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

युवक ने नाबालिग का हाथ पकड़ा, गोद में उठाया

बाणगंगा थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपी ने रास्ते में रोका और नाबालिग के साथ अश्लील हरकतें कीं। पुलिस के मुताबिक भाग्या में रहने वाली लड़की की शिकायत पर गोलू अहिरवार के खिलाफ छेड़छाड़ सहित पॉक्सो एक्ट में एफआईआर की गई है।

पीड़िता ने बताया कि उसके पिता ने उसे घर खाना बनाने भेजा था। तभी पड़ोस में रहने वाले गोलू ने रास्ते में रोका और हाथ पकड़कर गोद में उठा लिया। पीड़िता चिल्लाई थी उसे थप्पड़ मारे। वहीं उसका मुंह दबा दिया और धमकी दी कि चिल्लाई तो जान से खत्म कर देगा। नाबालिग ने आरोपी के चंगुल से खुद को बचाया। बाद में भागकर पिता को जानकारी दी। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *