मुख्य बातें

जमुई में महिला की मौत, परिजन बोले- बीमार थी: दो घंटे में हुई मौत, पोस्टमार्टम से किया इनकार – Jamui News

जमुई में महिला की मौत, परिजन बोले- बीमार थी:  दो घंटे में हुई मौत, पोस्टमार्टम से किया इनकार – Jamui News

जमुई के चरकापत्थर थाना क्षेत्र के भेलुआ गांव में 32 वर्षीय महिला बुधनी खातून की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके पति का नाम रिजवान अंसारी है। परिजनों ने बीमारी को मौत का कारण बताया है और पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। महिला के चार बच्चे हैं। मृतका के पिता मो. सहुदिल अंसारी के अनुसार, उनकी बेटी की अचानक तबीयत बिगड़ी थी। उसे इलाज के लिए सोनो स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि उनकी बेटी की मौत महज दो घंटे के भीतर हो गई। परिजनों ने बताया कि बुधनी खातून पहले से अस्वस्थ थीं। अचानक उनका ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया, जिससे उनकी हालत गंभीर हो गई। परिवार ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस घटना में किसी प्रकार का संदेह नहीं है और मौत पूरी तरह से बीमारी के कारण हुई है। मृतका के पिता ने चरकापत्थर थाना पुलिस को लिखित आवेदन देकर घटना की जानकारी दी है। उन्होंने पुलिस को सूचित किया है कि वे अपनी बेटी का पोस्टमार्टम नहीं कराना चाहते हैं। घटना के बाद परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी में जुट गए हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *