मुख्य बातें

टोंक में 6 दिन बाद दोबारा बदला मौसम: सुबह निकली धूप; बारिश और ओले से फसलों को नुकसान – Tonk News

टोंक में 6 दिन बाद दोबारा बदला मौसम:  सुबह निकली धूप; बारिश और ओले से फसलों को नुकसान – Tonk News

टोंक में पिछले 6 दिनों से बारिश का दौर जारी है। शनिवार को भी निवाई और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश के साथ ओले गिरे। लेकिन, रविवार को 6 दिन बाद मौसम में दोबारा बदलाव हुआ और धूप निकली। इसके चलते दोपहर के समय यह धूप और तेज होगी। इससे लोगों को गर्मी पिछले छह दिन के मुकाबले ज्यादा लग रही है। इधर, पिछले दिनों हुई बारिश और ओले गिरने से काफी फसलों को नुकसान भी हुआ है। ​गर्मी का असर होगा तेज ​मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म होने के बाद अब हवाओं का रुख बदल गया है। आसमान से बादल छंटते ही सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। आने वाले दो-तीन दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहा था और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस था। जबकि आज अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस बढ़कर 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। ​किसानों को मिली राहत ​आसमान साफ होने से किसानों ने राहत की सांस ली है। पिछले छह दिनों से आए दिन हो रही बारिश और ओलावृष्टि से फसलों में काफी खराबा हो गया था। अब धूप निकलने से खासकर गेहूं से कटी हुई फसलों को सुखाने और थ्रेसिंग के कार्य में तेजी आएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *