मुख्य बातें

प्रतापगढ़ में धोलापानी थानाधिकारी 2.87 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार: दुष्कर्म केस में आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगे थे पैसे, सरकारी-निजी आवास पर भी टीम ने मारा छापा – pratapgarh (Rajasthan) News

प्रतापगढ़ में धोलापानी थानाधिकारी 2.87 लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार:  दुष्कर्म केस में आरोपी नहीं बनाने की एवज में मांगे थे पैसे, सरकारी-निजी आवास पर भी टीम ने मारा छापा – pratapgarh (Rajasthan) News

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने प्रतापगढ़ जिले के धोलापानी थाने के थानाधिकारी प्रवीण चारण को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। डूंगरपुर एसीबी टीम ने यह कार्रवाई डिप्टी एसपी रतन सिंह के नेतृत्व में की। एसीबी टीम ने बताया कि थानाधिकारी एक दुष्कर्म मामले में आरोपी का नाम नहीं जोड़ने की एवज में 2.87 लाख रुपए रिश्वत ले रहे थे। एसीबी टीम ने चित्तौड़गढ़ जिले में निंबाहेड़ा कस्बे के पास नरसिंहपुर टोल पर ट्रैप कार्रवाई की। जांच एजेंसी के अनुसार थानाधिकारी प्रवीण चारण अपनी गाड़ी में 2 लाख 87 हजार रुपए की रिश्वत राशि ले रहे थे, तभी टीम ने उन्हें पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि यह राशि एक दुष्कर्म मामले में आरोपी नहीं बनाने के बदले मांगी गई थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन किया और फिर ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई। धोलापानी थाने में दस्तावेजों की जांच गिरफ्तारी के बाद एसीबी टीम आरोपी थानाधिकारी को लेकर धोलापानी थाने पहुंची। वहां उनसे पूछताछ की गई। टीम ने थाने में मौजूद दस्तावेजों, लंबित मामलों की फाइलों और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच की। एसीबी अधिकारियों ने थानाधिकारी के सरकारी आवास पर भी सर्च अभियान चलाया। इसके अलावा टीम उनके निजी आवास पर तलाशी के लिए भी रवाना हुई है। जानकारी के अनुसार एसीबी अब प्रवीण चारण के सर्विस रिकॉर्ड, पूर्व में दर्ज मामलों और उनकी कार्यप्रणाली की भी गहन जांच कर रही है। जांच एजेंसी मामले से जुड़े अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *