मुख्य बातें

भीलवाड़ा में श्री शिव महापुराण कथा का दूसरा दिन: घंटों पहले पांडाल में जुटे भक्त, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा – Bhilwara News

भीलवाड़ा में श्री शिव महापुराण कथा का दूसरा दिन:  घंटों पहले पांडाल में जुटे भक्त, श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा रहा – Bhilwara News

भीलवाड़ा में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का भारी जनसमूह उमड़ा। पं. प्रदीप मिश्रा की कथा को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में भक्तों के आने का सिलसिला लगातार जारी रहा। दूर-दराज से पहुंच रहे श्रद्धालु
राजस्थान के विभिन्न जिलों के साथ-साथ मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश से भी श्रद्धालु कथा सुनने के लिए भीलवाड़ा पहुंच रहे हैं। दोपहर 2 बजे शुरू होने वाली कथा के लिए भक्त कई घंटे पहले ही कथा स्थल पर पहुंचकर स्थान सुरक्षित कर रहे हैं। सात दिन तक पांडाल ही बना आश्रय स्थल
कई श्रद्धालु ऐसे भी हैं, जो सात दिन तक चलने वाली इस कथा में शामिल होने के लिए पांडाल में ही ठहरे हुए हैं। उनके लिए यही पांडाल घर बन गया है, जहां वे रहना, सोना और सीता रसोई में भोजन करना- इसी दिनचर्या के साथ कथा में शामिल हो रहे हैं। कथा से जुड़ी PHOTOS…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *