मुख्य बातें

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने ऑल्टो को टक्कर मारी: दोनों गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, हरियाणा पुलिस का स्टीकर लगा, नंबर प्लेट भी नहीं – gurugram News

गुरुग्राम में तेज रफ्तार थार ने ऑल्टो को टक्कर मारी:  दोनों गाड़ियां हुई क्षतिग्रस्त, हरियाणा पुलिस का स्टीकर लगा, नंबर प्लेट भी नहीं – gurugram News

गुरुग्राम के शिवाजी नगर रोड पर शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक तेज रफ्तार थार ने सामने से आ रही ऑल्टो कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर की आवाज दूर तक सुनाई दी और दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, थार की गति काफी तेज थी, जिसके कारण ड्राइवर गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका। राहत की बात यह है कि, इस दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि, इस हादसे ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था और नियमों के पालन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिस थार गाड़ी ने टक्कर मारी, उस पर हरियाणा पुलिस का स्टीकर लगा हुआ था। यहां देखे फोटो… थार के शीशों पर लगी थी ब्लैक फिल्म थार की विंड स्क्रीन पूरी तरह काली थी और उस पर नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। इसके अतिरिक्त, वाहन के शीशों पर ब्लैक फिल्म का उपयोग किया गया था, जो मोटर व्हीकल एक्ट के नियमों का सीधा उल्लंघन है। हादसे की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर में तेज रफ्तार वाहनों और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के कारण सड़क हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन के लिए ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करना आवश्यक हो गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *