मुख्य बातें

महेंद्रगढ़ में 3 सेंटरों पर कल होगी NEET परीक्षा: स्कूल स्टाफ नहीं ले जा सकेगा मोबाइल, एसडीएम योगेश सैनी ने लिया सेंटरों का जायजा – Mahendragarh News




महेंद्रगढ़ में नीट परीक्षा की तैयारियों के मद्देनजर, एसडीएम योगेश सैनी ने शनिवार को परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम सैनी ने महेंद्रगढ़ में निर्धारित राजकीय कन्या महाविद्यालय, राजकीय महाविद्यालय और राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, इन तीनों परीक्षा केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि नीट परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाएं जैसे बिजली, पंखे, जैमर, पेयजल, शौचालय और साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। एसडीएम ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी निरीक्षण किया। एसडीएम योगेश सैनी ने जानकारी दी कि, कल यानी 3 मई को महेंद्रगढ़ के तीनों परीक्षा केंद्रों में नीट परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों को जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी जाए। यह भी स्पष्ट किया गया कि किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक सामान केंद्र के अंदर न जाए। फ्रिस्किंग टीम यह सुनिश्चित करे कि परीक्षार्थी और स्कूल स्टाफ मोबाइल फोन सहित कोई भी प्रतिबंधित वस्तु भीतर न ले जाएं। एसडीएम ने जोर दिया कि परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था करना और छात्रों को बिना किसी परेशानी के परीक्षा देने की अनुमति देना महत्वपूर्ण है। इसके लिए, परीक्षा केंद्रों पर पुलिस और अन्य सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, छात्रों के प्रवेश के लिए सुव्यवस्थित प्रक्रिया और परीक्षा के दौरान निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *