मुख्य बातें

मर्डर के बाद अशोक राजपथ पर हंगामा-आगजनी: पुलिस मुर्दाबाद के लगाए नारे, सड़क से गुजरने वाली गाड़ियों को रोका; तस्वीरों में देखें प्रदर्शन – Patna News


पटना में घर में घुसकर अपराधियों ने पति-पत्नी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में मो. नवाज (30) की मौत हो गई है। पत्नी नाजिया परवीन की हालत गंभीर है। उसे PMCH में भर्ती कराया गया है। पत्नी ने बताया, हम घर में सोए थे। आंख खुली तो एक लड़का चाकू लेकर पति के

.

मृतक के बड़े भाई ने बताया, “सत्यम नाम का लड़का बेटी को स्कूल आते-जाते परेशान करता था। कल उसने घर पर पत्थर फेंका था। हमने उसे पकड़कर समझाया था। इसके बाद उसने हत्या कर दी।”। वारदात के बाद पिरबहोर थाना क्षेत्र के लालबाग की है।

शाम में आक्रोशित परिजन ने अशोक राजपथ के दोनों लेन को ब्लॉक कर दिया है। रोड पर बॉडी रखकर लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। टायर भी जला रहे हैं। मौके पर टाउन डीएसपी वन राजेश रंजन, पिरबहोर और गांधी मैदान थाने की पुलिस पहुंची है। परिजन आरोपी की गिरफ्तारी और न्याय की मांग के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं।

पुलिस के खिलाफ नारे लगाए गए। अशोक राजपथ से गुजरने वाली गाड़ियों को रोका गया।

मृतक के परिजन का आक्रोश तस्वीरों में देखें…

एंबुलेंस लाई गई लाश।

एंबुलेंस लाई गई लाश।

मृतक के घर के बाहर जुटी भीड़।

मृतक के घर के बाहर जुटी भीड़।

अशोक राजपथ पर आगजनी करते लोग।

अशोक राजपथ पर आगजनी करते लोग।

अशोक राजपथ को दोनों लेन को किया जाम

डबल डेकर पुल के नीचे प्रदर्शन करते शहर के लोग।

डबल डेकर पुल के नीचे प्रदर्शन करते शहर के लोग।

सड़क से गाड़ियां नहीं गुजरने दिया।

सड़क से गाड़ियां नहीं गुजरने दिया।

पुलिस मुर्दाबाद के लगाए गए नारे।

पुलिस मुर्दाबाद के लगाए गए नारे।

हंगामे के कारण आम लोगों को भी हुई परेशानी।

हंगामे के कारण आम लोगों को भी हुई परेशानी।

डबल डेकर पुल के नीचे अगजनी कर हंगामा करते लोग।

डबल डेकर पुल के नीचे अगजनी कर हंगामा करते लोग।

क्या है पूरा मामला….

चाकू लेकर पति के सीने पर बैठा था

मृतक मो. नवाज की पत्नी ने बताया कि हम घर में सोए थे। आंख खुली तो एक लड़का चाकू लेकर पति के सीने पर बैठा था। उसने उनका गला काट दिया। मैं बचाने गई तो मेरे ऊपर पर भी हमला कर दिया।

मृतक के बड़े भाई ने बताया, “सत्यम नाम का लड़का बेटी को स्कूल आते-जाते परेशान करता था। कल उसने घर पर पत्थर फेंका था। हमने उसे पकड़कर समझाया था। इसके बाद उसने हत्या कर दी।” पढ़ें पूरी खबर…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *