मुख्य बातें

भिंड में फायरिंग, युवक के पेट में गोली, गंभीर: जमीन के रास्ते के विवाद में रिश्तेदारों ने चलाई गोली; घायल ग्वालियर रेफर, आरोपी फरार – Bhind News

भिंड में फायरिंग, युवक के पेट में गोली, गंभीर:  जमीन के रास्ते के विवाद में रिश्तेदारों ने चलाई गोली; घायल ग्वालियर रेफर, आरोपी फरार – Bhind News

भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र अंतर्गत श्यामपुरा गांव में शनिवार को फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर किया गया है। उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, राजू चौहान (पुत्र हरगोबिंद चौहान), निवासी सिंगपुरा, वर्तमान में श्यामपुरा में रह रहा था। वह अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी उसके ही परिवार से जुड़े महेश चौहान और उसके पिता रामपाल चौहान बाइक से पहुंचे और उस पर फायरिंग कर दी। गोली सीधे पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी फरार घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच खेत के रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम करीब 4 बजे गांव में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी। शाम करीब 6 बजे जब राजू बैगेनार कार से लहार लौट रहा था, तब उसका चचेरा भाई महेश अपने पिता के साथ बाइक से उसका पीछा करते हुए आया। जैसे ही राजू घर के पास रुका, आरोपियों ने उस पर फायरिंग कर दी। ग्वालियर रेफर, गांव में तनाव घायल को परिजन और ग्रामीण तुरंत लहार सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर रेफर किया गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। सूचना मिलते ही लहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *