पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की ‘शुक्राना यात्रा’ का आज तीसरा दिन है। तीसरे दिन यात्रा की शुरुआत बठिंडा से शुरू होगी। उसके बाद तलवंडी साबो, सरदूलगढ़, मानसा और बरनाला से शुक्राना यात्रा गुजरेगी। सीएम भगवंत मान तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो में भी नतमस्तक होंगे। उसके बार सुनाम के गुरुद्वारा मस्तुआणा साहिब में भी नतमस्त होंगे और आखिर में यात्रा संगरूर विराम लेगी और अगले दिन वहां से श्री फतेहगढ़ साहिब के लिए रवाना होगी। मुख्यमंत्री भगवंत मान बेअदबी के खिलाफ बने कानून को लेकर पूरे पंजाब में शुक्राना यात्रा निकाल रहे हैं। यह ‘शुक्राना यात्रा’ 6 मई को श्री आनंदपुर साहिब से शुरू हुई थी। बठिंडा के डिप्टी कमिश्नर राजेश धीमान ने एसएसपी डॉ. ज्योति यादव बैंस ने बताया कि यात्रा आज सुबह करीब 10 बजे बठिंडा के ‘थ्री कॉर्नर्स’ से शुरू हो रही है। यह बठिंडा, तलवंडी साबो, सरदूलगढ़, मानसा और बरनाला से होकर गुजरेगी। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तलवंडी साबो स्थित तख्त श्री दमदमा साहिब और सुनाम के गुरुद्वारा मस्तुआना साहिब में भी मत्था टेकेंगे। बठिंडा में यह यात्रा ‘थ्री कॉर्नर्स’ से अमरीक सिंह रोड, गोल डिगरी, हनुमान चौक और बठिंडा बस स्टैंड होते हुए कोटशमीर (सुशांत सिटी के पास) और भागीवंदर तक जाएगी। इसके बाद, यह तलवंडी साबो (दमदमा साहिब) की ओर आगे बढ़ेगी। डीसी व एसएसपी ने बताया इस दौरान पूरे रूट पर ट्रैफिक प्लान भी जारी किए गए हैं।
Source link
