मुख्य बातें

युवक की हत्या के 9 दिन बाद भी आरोपी फरार: बहन ने DM-SP से मिलकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया – Jaunpur News

युवक की हत्या के 9 दिन बाद भी आरोपी फरार:  बहन ने DM-SP से मिलकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया – Jaunpur News

जौनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में शनिवार को एक युवक की हत्या के नौ दिन बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर मृतक आजाद बिंद की बहन सौम्या बिंद ने जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) से मुलाकात की। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई। सौम्या बिंद ने आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने में ढिलाई बरत रही है। उन्होंने अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता व्यक्त की, क्योंकि उन्हें जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। सौम्या ने आशंका जताई कि यदि उन पर हमला होता है, तो मामले को दबा दिया जाएगा, क्योंकि उनके घर में कोई और बोलने वाला नहीं है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि किसी गरीब परिवार के लड़के के साथ ऐसा होता, तो पुलिस तुरंत कार्रवाई करती, लेकिन आरोपियों के खिलाफ ऐसा क्यों नहीं हो रहा है। सौम्या ने कहा कि उन्हें हर हाल में न्याय चाहिए, अन्यथा वे समझेंगे कि प्रशासन आरोपियों का साथ दे रहा है। सौम्या बिंद ने बताया कि पुलिसकर्मी उनके घर आकर उन्हें कानून की धाराएं सिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि वे अभी बच्ची हैं। उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया कि उनके द्वारा बताए गए छह नामजद आरोपियों में से केवल एक ने खुद आत्मसमर्पण किया है। प्रदीप बिंद, रवि यादव, अविनाश चौहान, अशोक यादव और भोले राजभर अभी भी फरार हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस ने 10 मई तक कार्रवाई का आश्वासन दिया था, लेकिन नौ दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। सौम्या ने एसपी से मुलाकात कर सभी नामजद आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि जब उनके भाई को धमकी मिली थी और उन्होंने पुलिस को बताया था, तो अब सबूत मांगने का कोई औचित्य नहीं है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *