मुख्य बातें

बठिंडा में नशा तस्करों ने पुलिसवालों को पीटा: रेड करने घर पहुंचते ही घेरा, ASI का सिर फोड़ा, सिपाही भी घायल – Bathinda News

बठिंडा में नशा तस्करों ने पुलिसवालों को पीटा:  रेड करने घर पहुंचते ही घेरा, ASI का सिर फोड़ा, सिपाही भी घायल – Bathinda News

बठिंडा में नशा तस्कर को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हो गया। टीम जैसे तस्कर के घर पहुंची, तो लोगों ने उन्हें घेर लिया। हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है। घटना आज सुबह करीब साढ़े 7 बजे की है। दोनों घायलों को तुरंत तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। ASI के सिर में गंभीर चोटें आने के कारण उन्हें आगे के इलाज के लिए बठिंडा रेफर कर दिया गया है। उधर, पुलिस ने आरोपियों कि खिलाफ केस दर्ज कर लिया। डीएसपी जसज्योत सिंह ने कहा कि गिरफ्तारी के लिए 4 टीमें छापेमारी कर रही हैं। नशा तस्कर के घर रेड करने पहुंची पुलिस जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 7 बजे एएसआई जगसीर सिंह 4 पुलिसकर्मियों की टीम के साथ तलवंडी साबो उपमंडल के गांव चठ्ठेवाला में कथित नशा तस्कर जीतू के घर रेड करने पहुंचे थे। पुलिस टीम कार्रवाई कर ही रही थी कि इसी दौरान घर में मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों को घेर लिया। आरोपी को बचाने की कोशिश में कुछ परिवार ने पुलिस टीम का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और पुलिसकर्मियों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया गया। इस हमले में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) जगसीर सिंह और हेड कांस्टेबल नीरज कुमार घायल हो गए। वहीं आरोपी मौके से भाग गया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत इलाज के लिए तलवंडी साबो के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। एएसआई के सिर में गंभीर चोट एएसआई जगसीर सिंह के सिर में गंभीर चोट लगने के कारण उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए बठिंडा रेफर कर दिया गया। वहीं, दूसरे घायल सिपाही का इलाज जारी है। चार टीमें कर रही छापेमारी डीएसपी जसज्योत सिंह ने कहा कि घटना के बाद पुलिस ने सख्त रुख अपनाया पुलिस पर हमला करने और अपराधी को भगाने में मदद करने के आरोप में चार व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109, 213, 212 और 162 के तहत नया मामला दर्ज किया गया है। डीएसपी जसज्योत सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और बहुत जल्द सभी हमलावर सलाखों के पीछे होंगे। *********** ये खबर भी पढ़ें: खन्ना में ढाबे पर फायरिंग का VIDEO: पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे, 5 बदमाश गिरफ्तार, विदेश में बैठा गैंगस्टर दे रहा टारगेट लुधियाना जिले में खन्ना के जीटी रोड स्थित प्रेम वैष्णो ढाबे पर हुई फायरिंग का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस मामले में खन्ना पुलिस ने दो मुख्य शूटरों सहित पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान सिद्धू मूसेवाला के पूर्व मैनेजर शगनप्रीत और गैंगस्टर डोनी बल्ल से जुड़े लिंक भी सामने आए हैं। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *