भिवानी जिले में सिवानी मंडी के गांव बड़वा बाइपास पर एक सड़क हादसे में प्रवासी मजदूर की मौत हो गई। 8 मई की रात अज्ञात वाहन की टक्कर से यह हादसा हुआ। वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गणेशी सदा के रूप में हुई है। बिहार के बेगूसराय जिले के निवासी जितेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और मृतक गणेशी सदा पिछले करीब दो महीने से गांव बड़वा में मजदूरी कर रहे थे। गांव में पैदल जा रहा था जितेंद्र के अनुसार, 8 मई को गणेशी सदा किसी काम से पैदल गांव बड़वा की ओर जा रहा था। हिसार रोड स्थित बड़वा बाइपास के पास एक अज्ञात वाहन ड्राइवर ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसे टक्कर मार दी। हादसे में गणेशी सदा की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। थाना सिवानी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने जितेंद्र कुमार की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Source link
