मुख्य बातें

कोडरमा में अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक मरा: बाइक में साथ बैठा चचेरा भाई घायल, बुआ के घर जा रहे थे दोनों भाई – koderma News

कोडरमा में अज्ञात वाहन की टक्कर में युवक मरा:  बाइक में साथ बैठा चचेरा भाई घायल, बुआ के घर जा रहे थे दोनों भाई – koderma News

कोडरमा जिले के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपचो कुंडीधनवार मुख्य मार्ग पर टुडमी के समीप शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत हो गई, जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान गिरिडीह जिले के बटलोही निवासी आशीष यादव (पिता इतवारी यादव) के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक 26 वर्षीय सचिन यादव (पिता लक्ष्मण यादव) बताया गया है। परिजनों के अनुसार, दोनों शनिवार को अपने घर से डोमचांच थाना क्षेत्र के कुड़ी धनवार स्थित अपनी बुआ के घर एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बाइक से निकले थे। पीछे से टक्कर मार फरार हुआ अज्ञात वाहन जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक पर एक बकरा भी लेकर जा रहे थे। इसी दौरान टुडमी नदी के पास पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक का संतुलन बिगड़ गया। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके साथ ले जा रहे बकरे की भी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान आशीष यादव ने दम तोड़ दिया, जबकि सचिन यादव का इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *