हरियाणा में 7 नगर निकायों और पंचायती राज के 528 पदों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। सोनीपत नगर निगम दोपहर 12 बजे तक 11.6, पंचकूला में 14 जबकि अंबाला में 15 परसेंट मतदान हुआ। रेवाड़ी में एक पोलिंग बूथ पर वोट न डलने को लेकर एक महिला ने हंगामा कर दिया। हंगामा बढ़ता देख अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। नारनौल के कनीना में वार्ड उपचुनाव में सुबह 10 बजे तक ही 42 परसेंट पोलिंग हो गया। निकाय और पंचायत चुनाव में वोटिंग EVM से हो रही है, लेकिन वीवीपैट का इस्तेमान नहीं किया जा रहा है। सोनीपत के बूथ नंबर- 61 पर बुजुर्ग महिला पोलिंग बूथ के बाहर ही गिर गईं, व्हीलचेयर न मिलने पर परिजन उन्हें स्कूटी पर बैठाकर वोट डलवाने लाया गया। विभिन्न जगहों पर वोटिंग से जुड़े PHOTOS… 13 मई को आएगा निकाय चुनाव रिजल्ट नगर निगम चुनाव पंचकूला, अंबाला और सोनीपत जबकि रेवाड़ी में नगर परिषद और उकलाना, धारूहेड़ा व सांपला में नगर पालिका के चुनाव हो रहे हैं। इनके अलावा, 2 जिला परिषद सदस्य, 12 ब्लॉक समिति सदस्य, 29 सरपंच और 485 पंचों के लिए भी सुबह 8 बजे से वोट डाले जा रहे हैं। पंचायत उपचुनाव का रिजल्ट आज ही घोषित कर दिया जाएगा, जबकि निकाय चुनाव का रिजल्ट 13 मई को आएगा। 3 पॉइंट में पढ़िए, वोटिंग के बड़े अपडेट्स चुनाव के पल-पल के अपडेट्स जानने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link
