भिंड में CBSE बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। रिजल्ट जारी होते ही शहर के CBSE पैटर्न से संचालित स्कूलों में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। कई स्कूलों में मेधावी छात्रों का सम्मान भी किया गया। IPS अकादमी की छात्रा अनंत जैन ने 91.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इसी स्कूल के देवांश सेठ ने 91.1 प्रतिशत, काजल भारद्वाज ने 89.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। तरुण चंद्र पांडे और आराध्या सेठ ने 88.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। केंद्रीय विद्यालय में खुशी और अंशिका टॉपर
केंद्रीय विद्यालय की छात्रा खुशी ने कॉमर्स संकाय में 93.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। विज्ञान संकाय की अंशिका ने 93 प्रतिशत और सौम्या ने कॉमर्स में 92.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रोहित रहे अव्वल
मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के रोहित सिंह कौशल ने कला संकाय में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। सौम्या कुशवाहा ने 90.2 प्रतिशत तथा गणित संकाय के छात्र आयुष व्यास ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। संस्कार राजावत ने 89.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर मेधावी सूची में जगह बनाई। सिटी सेंट्रल स्कूल की अन्या ने हासिल किए 94%
संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल के आधार खान ने 84 प्रतिशत और अनंत ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं सिटी सेंट्रल स्कूल की छात्रा अन्या कुशवाहा ने विज्ञान संकाय में 94 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल में टॉप किया। देवांशी सिंह ने 93.4 प्रतिशत और कृतिका शर्मा ने कला संकाय में 93.2 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। चौधरी सेंट्रल स्कूल के छात्रों ने बढ़ाया मान
चौधरी सेंट्रल स्कूल की अंशिका पुरोहित ने 91 प्रतिशत, विशाल शर्मा ने 90 प्रतिशत और प्रिंस शर्मा ने 87 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल का गौरव बढ़ाया। रिजल्ट घोषित होने के बाद विद्यार्थियों के घरों और स्कूलों में उत्साह का माहौल रहा। अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्रों को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Source link
